फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवर ने भाभी को गला रेतकर मारा: पति और सास-ससुर ने धोया खून से सना आंगन, कपड़े लगाए ठिकाने, फिर रची ऐसी साजिश

Wed, 18 Feb 2026 11:15 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौहझील (मथुरा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 18 Feb 2026 11:15 PM IST
सार

छेड़खानी के विरोध में देवर ने अपनी भाभी की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी देवर दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में पति प्रमोद उर्फ कालू, सास अंगूरी देवी और ससुर ज्वाला प्रसाद को भी हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन
Brother in law arrested for slitting sister in law s throat and killing her
आरोपी देवर दीपक और मृतक करिश्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र के गांव बाघई कटैलिया में छेड़खानी के विरोध में युवक ने अपनी भाभी की गला रेतकर हत्या की थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी देवर और साक्ष्य मिटाने एवं पुलिस को गुमराह करने के आरोप में पति, सास और ससुराल को गिरफ्तार कर लिया है।

Brother in law arrested for slitting sister in law s throat and killing her
करिश्मा की हत्या के बाद मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि रविवार (15 फरवरी) सुबह करीब गांव बाघई कटैलिया में नवविवाहिता करिश्मा की हत्या की गई थी। विवाहिता शादी के करीब साढ़े तीन माह बाद अपने मायके गांव नंदलालपुर, खंदौली, आगरा जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान देवर दीपक ने उसके साथ छेड़खानी की। जब करिश्मा ने शोर मचाया और विरोध किया, तो आरोपी दीपक ने ब्लेड से करिश्मा के गले पर कई वार किए, जिसके कारण करिश्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

Brother in law arrested for slitting sister in law s throat and killing her
करिश्मा की हत्या के बाद मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

करिश्मा की हत्या के बाद ससुराल वालों ने वारदात को छिपाने की साजिश रची। पुलिस की जांच में सामने आया है कि ससुर ज्वाला प्रसाद, पति प्रमोद उर्फ कालू और सास अंगूरी देवी ने मिलकर घर के आंगन और कमरे में खून को पानी से धो डाला। खून से सने कपड़ों और बिस्तर को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने कहानी गढ़ी कि नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर हमला किया है। उधर आरोपी दीपक ने अपने गले पर भी ब्लेड से घाव बना लिए थे, ताकि मामला संदिग्ध लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brother in law arrested for slitting sister in law s throat and killing her
करिश्मा की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। शक होने पर पुलिस ने घरवालों से सख्ती से पूछताछ की तो सच्चाई सामाने आ गई। पुलिस ने चूल्हे की राख के पास से हत्या में प्रयुक्त ब्लेड भी बरामद कर लिया। उधर, खून से सने कपड़े और अन्य सामग्री भी बरामद की गई। घटना की रात ही मृतका के पिता ओमप्रकाश ने देवर, पति, सास और ससुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

विज्ञापन
Brother in law arrested for slitting sister in law s throat and killing her
करिश्मा की हत्या के बाद मौके पर जमा ग्रामीण और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसपी देहात ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी दीपक परिजन समेत घर से निकलने की फिराक में है। सूचना पर थाना प्रभारी सोनू कुमार के नेतृत्व में टीम ने मुख्य आरोपी दीपक, उसके पिता ज्वाला प्रसाद, भाई प्रमोद और मां अंगूरी देवी को गांव बाघई कटैलिया से ही गिरफ्तार कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed