फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नरगिस से निक्की बनी प्रेमिकाः हिंदू लड़के से की लव मैरिज, मंदिर में लिए सात फेरे, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

Wed, 01 Mar 2023 02:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 Mar 2023 02:42 PM IST
विज्ञापन
Nargis converted to religion for his love and became Nikki and married Hindu boy in mainpuri
मंदिर में लिए सात फेरे - फोटो : अमर उजाला
प्रेम न देखे जाति-पात, प्रेम न देखे ऊंच नीच, वह तो देखे केवल मन......यह पंक्तियां मैनपुरी के प्रेमी जोड़े के लिए फिट बैठ रही हैं। यहां बुधवार को प्रेमिका सभी बंधन से मुक्त होकर हमेशा के लिए प्रेमी की हो जाने को पहुंची। लड़के हिंदू और लड़की मुस्लिम होने की वजह से समाज ने कुछ असहता दिखाई। लेकिन वह तो पहले ही साथ जीने मरने की कसमें खा चुके थे। उन्हें भला कहां समाज की यह असहजता पीछे धकेल सकती थी। दोनों ने एक मंदिर में सात फेरे लिए और विवाह के बंधन में बंध गए।


मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का है। कुछ दिन पहले बाईपास रोड निवासी आलोक कठेरिया की दोस्ती इंस्टाग्राम पर नरगिस से हुई। पहलो तो दोनों ऑनलाइन मिले। एक-दूसरे की पोस्ट को लाइक करते और कमेंट करते। धीरे-धीरे बात बढ़ी और पोस्ट के कमेंट से निकलकर मैसेज बॉक्स तक आ गई। बात हाय, हेलो से शुरू हुई और हाल चाल तक पहुंची। 

ये भी पढ़ें - शादी के 24 घंटे बाद ऐसे आई मौत: डोली में विदा हुई थी दुल्हन, अगले दिन अर्थी पर लौटी, मातम में बदलीं खुशियां

साथ जीने मरने की कसमें खाईं

Nargis converted to religion for his love and became Nikki and married Hindu boy in mainpuri
प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर में की शादी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद धीरे-धीरे बातें बढ़ने लगीं और यह सिलसिला ऑनलाइन से निकलकर ऑफलाइन तक आ गया। दोनों ने एक दूसरे को अपना मोबाइल नंबर साझा किया और फोन कॉल पर बात करने लगे। उनकी यह दोस्ती कब प्यार में बदल गई। शायद उन्हें खुद भी नहीं पता चला। इसके बाद उन्होंने साथ जीने मरने की कसमें खाईं।

अपना शहर छोड़कर प्रेमी के पास आ गई

Nargis converted to religion for his love and became Nikki and married Hindu boy in mainpuri
आगरा से मैनपुरी पहुंची प्रेमिका - फोटो : अमर उजाला
नरगिस को बातचीत के दौरान पता था कि आलोक हिंदू लड़का है। वह इसके शहर का भी नहीं है। दरअसल, नरगिस आगरा की रहने वाली है और आलोक मैनपुरी का। नरगिस ने आलोक के साथ जिंदगी बिताने का निर्णय लिया। एक दिन वह हिम्मत करके अपना शहर छोड़कर आलोक के पास आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता मानसिक रूप से प्रताड़ित करते

Nargis converted to religion for his love and became Nikki and married Hindu boy in mainpuri
हिंदू रिवाज से की शादी, भरी मांग - फोटो : अमर उजाला
नरगिस ने बताया कि यह बात उनके पिता को पता चली तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद दबाव बनाकर वापस अपने साथ ले गए। इसके बाद उनका बर्ताव बहुत बदल गया। वह उसे पीटते थे। ताना मारते और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते। इससे परेशान होकर उसने फिर से आलोक के पास जाने का मन बनाया।
विज्ञापन

नाम और धर्म भी हमेशा के लिए त्याग दिया

Nargis converted to religion for his love and became Nikki and married Hindu boy in mainpuri
अग्नि को साक्षी मानकर लिए सात फेरे - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को वह दृढ़ संकल्पित होकर घर से निकली और मैनपुरी पहुंच गई। यहां आलोक उसका इंतजार कर रहा था। दोनों प्रसिद्ध माता शीतला देवी मंदिर पहुंचे और यहां सात फेरे लिए। इसके बाद आलोक ने नरगिस की मांग में सिंदूर भरा। जीवन की इस नई शुरुआत के साथ नरगिस ने अपना नाम और धर्म भी हमेशा के लिए त्याग दिया। अब वह 'निक्की' बन गई।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed