फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों की संपत्ति का मालिक है ब्लॉक प्रमुख कबरई व उनका साथी, वकील के गोली मार आत्महत्या करने का मामला

Sun, 21 Feb 2021 10:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 21 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Block chief Kabrai and his partner own property worth crores
ब्लाॅक प्रमुख के घर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के महोबा में अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक की मौत के मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित होने के बाद पुलिस ने आरोपियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने मुख्य आरोपी कबरई ब्लॉक प्रमुख व प्रसपा के प्रदेश महासचिव छत्रपाल यादव व अन्य आरोपियों की संपत्ति का ब्योरा जुटाया है।


 
Block chief Kabrai and his partner own property worth crores
घर में छानबीन करती पुलिस की टीम - फोटो : amar ujala
ब्लॉक प्रमुख व उनके साथी करोड़ों की संपत्ति के मालिक बताए जा रहे हैं। चार्जशीट दाखिल करने से पहले पुलिस आरोपियों के बयान लेने झांसी, हमीरपुर व महोबा जेल जाएगी। चित्रकूट धाम मंडल के आईजी के. सत्यनारायण द्वारा गठित एसआईटी का गठन किया गया है।

 
Block chief Kabrai and his partner own property worth crores
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी - फोटो : amar ujala
एसआईटी में बांदा के अतर्रा सर्किल में तैनात सीओ आनंद कुमार पांडेय, क्राइम ब्रांच बांदा के इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी व हमीरपुर में तैनात इंस्पेक्टर विक्रमाजीत सिंह को शामिल किया गया है। एसआईटी गठित होने के बाद पुलिस एक-एक बिंदु की बारीकी से जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Block chief Kabrai and his partner own property worth crores
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
60 लाख रुपये वसूली और आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने के मामले में मुख्य आरोपी छत्रपाल यादव हमीरपुर और उनका भतीजा विक्रम यादव झांसी जेल में निरुद्घ है, जबकि शेष पांच आरोपी आनंद मोहन, रवि सोनी, मनीष चौबे, अंकित सोनी व अभय प्रताप सिंह महोबा जेल में बंद हैं। पुलिस आरोपियों के बयान लेने संबंधित जिलों में जाएगी।

 
विज्ञापन
Block chief Kabrai and his partner own property worth crores
जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
पुलिस ने ब्लाक प्रमुख व अन्य आरोपियों की संपत्ति के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया है। ब्लाक प्रमुख और उनके साथियों के पास करोड़ों की संपत्ति होने की बात सामने आई है। पुलिस जल्द ही उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करेगी। वहीं, सीओ आनंद कुमार पांडेय का इस बाबत कहना है कि अभी तक आदेश नहीं मिला है। आदेेश मिलते ही महोबा पहुंचकर मामले की जांच शुरू की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed