पुत्र प्राप्ति की कामना हर दंपति की होती है और इसी कामना की पूर्ति के लिए वाराणसी के लोलार्क कुंड में लगती हैं लंबी लंबी कतारें। आप भी देखें खास तस्वीरें
हर साल की तरह इस बार भी पुत्र कामना के प्राप्ति के लिए भक्तों का जन सैलाब लोलार्क कुण्ड में उमड़ पड़ा। जहां पति-पत्नी के साथ डुबकी लगाकर पुत्र रत्न कि प्राप्ति की मन्नत मांगी गई।
परम्परा के अनुसार स्नान के बाद वस्त्र छोड़कर लोलार्क माता दर्शन कर वापस होने का क्रम शुरू हो गया है। भक्तों की भीड़ को कन्ट्रोल करने में बारिश के मौसम में भी प्रशासन का पसीना छूट जा रहा है।
हालांकि बारिश से लोगों को राहत तो महसूस हुई है लेकिन उन्हें कीचड़ और गन्दे पानी में से होकर ही पहुंचना पड़ रहा है। मेले में बिहार और मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के लोगों के साथ ही यूपी के लगभग हर जिले के लोग शामिल हो रहे हैं। लोग देर रात से आकर ही लाइनों में लग गए।
दंपति व्रत रखकर पुत्र की प्राप्ति के लिए लाइनों में लगे खड़े हैं। भीड़ का आलम ये है कि पांडेय हवेली तक लोगों की कतार पहुंच चुकी है।