यूपी के लखीमपुरखीरी स्थित ईसानगर थाना क्षेत्र के डेबर घाट शारदा नदी पर बन रहे पुल को देखने गए चार बच्चे नदी में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान सभी गहरे पानी में चले जाने से नदी के तेज बहाव में डूब गए। सूचना पर पहुंची ईसानगर पुलिस और एसडीएम धौरहरा ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में बच्चों की तलाश शुरू कराई। गोताखोरों ने सभी को खोज लिया लेकिन तब तक इनकी मौत हो चुकी थी। घटना के खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यूपी में दर्दनाक हादसा: शारदा नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, बन रहे पुल को देखने गए थे सभी; परिवार में मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 13 Jun 2025 07:40 PM IST
सार
शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हसनपुर कटौली गांव निवासी देवांश (13) पुत्र दीपक दीक्षित, राहुल (13) गौतम शुक्ला, विनाश 14 पुत्र विनोद शुक्ला, उत्कर्ष (14) पुत्र मनोज मिश्रा अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ शारदा नदी पर बन रहे डेबर घाट पुल को देखने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन