फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: लखीमपुर खीरी के ग्रंट नंबर 12 गांव में शारदा ने बरपाया कहर, 12 घंटे में पांच मकान नदी में समाए

Tue, 09 Sep 2025 02:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Sep 2025 02:06 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के ग्रंट नंबर 12 गांव में शारदा नदी ने ऐसा कहर बरपाया, जिससे आधा गांव तबाह हो गया। अब तक दो मंदिर और 59 घर नदी में समा चुके हैं। सैकड़ों बीघा जमीन नदी में कट गई है। 

विज्ञापन
five houses washed away into the Sharada river due to erosion in Lakhimpur kheri
शारदा नदी में समाया मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी का जलस्तर घट रहा है, लेकिन कटान के कहर से ग्रंट नंबर 12 गांव के हालात और बदतर होते जा रहे हैं। सोमवार शाम से मंगलवार सुबह तक गांव के पांच मकान नदी में समा गए। कटान के कहर से गांव के संजय पुत्र श्रीपाल, कलावती पत्नी मेवा, पुष्पा देवी पत्नी राकेश, सर्वेश कुमार पुत्र शारदा प्रसाद और संकटा पुत्र बद्री बेघर हो गए। आंखों के सामने ग्रामीणों की जिंदगीभर की जमा-पूंजी शारदा में बह गई। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के दो मंदिर और 59 मकान नदी में समा चुके हैं। उनकी सैकड़ों बीघा जमीन भी नदी लील गई है। 



यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर हादसा: रील के चक्कर में दो दोस्तों की मौत, शव देख बिलखे परिजन, मां बोली- मेरा लाल कहां चला गया

five houses washed away into the Sharada river due to erosion in Lakhimpur kheri
शारदा नदी में कटा मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कटान पीड़ित संजय ने बताया कि उनकी जमीनें पहले ही नदी में समा चुकी थीं, अब मकान भी उजड़ गया। मजबूरन परिवार को सड़क किनारे डेरा डालकर रहना पड़ रहा है। कलावती फफकते हुए बोलीं, न जान कौन-सी गलती की सजा हमें मिल रही है? कभी खुशहाल रहा गांव अब रोटी और छत दोनों से महरूम है। 
five houses washed away into the Sharada river due to erosion in Lakhimpur kheri
शारदा नदी में कटा मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव के लोगों की पीड़ा यही है कि राहत के नाम पर उन्हें लंच पैकेट तो मिल रहे हैं, लेकिन सुरक्षित छत और जमीन की व्यवस्था कब होगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। नदी के कटान से हर कोई दहशत में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
five houses washed away into the Sharada river due to erosion in Lakhimpur kheri
शारदा नदी में गिरे दो मकान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूलों में ताले, बच्चों की पढ़ाई ठप
बाढ़ और कटान ने बच्चों की पढ़ाई भी रोक दी है। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेश कुमार यादव ने बताया कि कंपोजिट स्कूल ग्रंट नंबर 12 में करीब 215 और मजरा केतकहिया के स्कूल में 100 बच्चे नामांकित हैं। दोनों ही स्कूल बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। फिलहाल शिक्षकों को निघासन बीआरसी पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
five houses washed away into the Sharada river due to erosion in Lakhimpur kheri
शारदा नदी में समाया शिव मंदिर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीणों की मांग- स्थायी समाधान हो
तहसीलदार मुकेश वर्मा ने बताया कि गांव वग्रंट नंबर 12 में अब तक करीब 12000 लंच पैकेट के साथ साथ 800 राहत किट वितरित करवा चुके हैं। वहीं राजस्व टीम के साथ क्षेत्रीय लेखपाल श्याम नन्दन मिश्रा गांव में ही कैंप किए हुए हैं। प्रशासन हालात पर नजर रखे हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed