कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी है। रविवार की शाम प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंची। उसके दरवाजे पर बैठकर शादी की जिद पर अड़ गई। इससे देर रात तक गहमा-गहमी बनी रही। प्रेमी दो बच्चों का पिता है। वह प्रेमिका को घर में घुसने नहीं दे रहा है। सोमवार की सुबह भी इस मामले में पंचायत चलती रही। एक तरफ घरवाली तो एक तरफ बाहरवाली को लेकर गांव में गहमा-गहमी बनी हुई है।
अनोखी मोहब्बत: महिला को दो बच्चों के पिता से हुआ प्यार, प्रेमी के घर धरना देकर मांग रही शादी का अधिकार
जानकारी के मुताबिक विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दो बच्चों का पिता है। उसे गांव की युवती से प्रेम हो गया था। कुछ माह पूर्व प्रेमी चंडीगढ़ कमाने गया, जहां उसने अपनी प्रेमिका को भी बुला लिया। उसने पत्नी की तरह अपने साथ रखकर शारीरिक संबंध बनाए।
करीब चार दिन पूर्व वह अपनी प्रेमिका को लेकर गांव पहुंचा। घर आते ही उसने प्रेमिका को बरगलाकर उसकी रिश्तेदारी में भेज दिया। शनिवार को रिश्तेदार के घर से युवती लौट आई। उसने युवक से मिलकर उसके साथ रहने की बात कही।
युवक ने उसे अपने साथ रखने से मना कर दिया। इससे परेशान होकर रविवार की शाम सात बजे युवती अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। शादी की बात करती हुई जबरन घर में घुस गई। इससे युवक की पत्नी और प्रेमिका के बीच जमकर तकरार हुई। पत्नी ने पति की प्रेमिका को घर से बाहर निकाल दिया।