{"_id":"623c1263087cf610865836a3","slug":"four-innocents-of-same-family-died-after-eating-toffee-in-kushinagar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार बच्चों की मौत: घर के दरवाजे पर गठरी में मिली थीं टॉफियां, तंत्र-मंत्र के एंगल से भी जांच कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बच्चों की मौत: घर के दरवाजे पर गठरी में मिली थीं टॉफियां, तंत्र-मंत्र के एंगल से भी जांच कर रही पुलिस
Thu, 24 Mar 2022 02:23 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:23 PM IST
विज्ञापन
चार बच्चों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर जिले के कसया थाना इलाके के कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के सिसई लठउर टोला में बुधवार सुबह घर के बाहर मिली टॉफी खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर कुछ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पूछताछ के लिए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। मामले में तंत्रमंत्र की आशंका जताई जा रही है। मासूमों की मौत पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है और पुलिस प्रशासन को समुचित कार्रवाई का निर्देश दिया है। पुलिस के अनुसार, कुड़वा उर्फ दिलीपनगर गांव के सिसई लठउर टोला निवासी रसगुल के दरवाजे पर बुधवार सुबह करीब सात बजे एक गठरी में बहुत सारी टॉफी के साथ एक-एक रुपये के नौ सिक्के मिले। रसगुल ने टॉफी को घर के अंदर रख दिया। बाद में उनकी पत्नी सुगिया ने टॉफी खाने के लिए बच्चों को दे दी। टॉफी खाने के कुछ देर बाद ही रसगुल के तीनों बच्चे मंजना (सात), स्वीटी (पांच), समर (तीन) और उनकी बहन खुशबू का बेटा आयुष (पांच) बेहोश हो गए।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
परिजन निजी वाहन से बच्चों को लेकर कसया सीएचसी पहुंचे। डॉक्टर ने बच्चों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में चारों मासूमों की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही प्रशासन में हड़कंप मच रहा। अधिकारियों ने डॉग स्क्वॉड की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाया है।
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ अधिकारी सिसई लठउर टोला पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बच्चों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कुछ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। रसगुल मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं। कुछ लोग इन्हें नट तो कुछ मुसहर बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने लिया घटना का संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टॉफी खाने से चार मासूमों की मौत पर दुख प्रकट किया है। उनके दिशानिर्देश पर एडीजी गोरखपुर जोन अखिल कुमार, डीआईजी रेंज जे रविंद्र गोंड, डीएम एस. राजलिंगम, एसपी सचिंद्र पटेल ने मौके पर पहुंचकर सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, एसडीएम वरुण कुमार पांडेय, सीओ कुंदन सिंह, एसओ जयप्रकाश पाठक से घटनाक्रम की जानकारी ली।

टॉफियों के रैपर
- फोटो : अमर उजाला
टॉफी के रैपर पर बैठने वाली मक्खियां भी मर जा रही थीं
बच्चों के पिता रसगुल ने बताया कि बुधवार सुबह 6:30 बजे घर के बाहर दरवाजे पर टॉफी और सिक्के पड़े मिले थे। टॉफी एकत्र कर घर में रख दी थी। पत्नी सुगिया ने टॉफी बच्चों को खाने के लिए दे दी। टॉफी खाते ही बच्चे बेहोश हो गए। बताया कि टॉफी के रैपर पर बैठ रहीं मक्खियां भी मर जा रही थीं।