फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

 कोरोना से बचाव के लिए कौशाम्बी में ग्राम प्रधान ने गांव में लगा दिया कर्फ्यू

Mon, 30 Mar 2020 01:07 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Mar 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
Village head imposed curfew in Kaushambi to protect from Corona
गांव में घुसने पर प्रतिबंध का पोस्टर लगाया - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस से लड़ने की जंग में नई-नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। सिराथू ब्लॉक के जियापुर खनवारी के ग्राम प्रधान ने गांव में अघोषित कर्फ्यू लगा दिया है। गांव वासियों के साथ मिलकर प्रधान ने सभी सातों रास्तों को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया है। दोस्तों से लेकर रिश्तेदारों तक का गांव में आना प्रतिबंधित कर दिया गया है। ग्राम प्रधान के नेतृत्व में हर रास्ते पर दो-दो लोग लाठी के साथ पहरा दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सभी व्यक्ति स्वस्थ व सुरक्षित रहेंगे तभी रिश्तेदारी व दोस्ती भी काम आएगी।

Village head imposed curfew in Kaushambi to protect from Corona
गांव के बाहर लगाया बैरियर। - फोटो : अमर उजाला।

इस गांव में बाहरी व्यक्तियों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया गया है। गांव में आने वाले सभी रास्तों पर बाकयदा बांस बल्ली व रस्सा से बांध दिया गया है। कोई भी बाहरी व्यक्ति गांव में प्रवेश न कर पाए, इसके लिए सभी मार्गों पर सार्वजनिक सूचना भी चस्पा कर दी गई है। दोस्तों व रिश्तेदारों तक का गांव में आना प्रतिबंधित किया गया है।  

Village head imposed curfew in Kaushambi to protect from Corona
निर्भया केस: जगन्नाथपुर गांव। - फोटो : जितेंद्र यादव, अमर उजाला।

कोई भी ग्रामीण अकारण घर से बाहर न निकले, इसका भी प्रबंध किया गया है। गांव में बाकायदा युवकों की ड्यूटी लगाकर निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों द्वारा इसका तत्परता के साथ पालन भी किया जा रहा। बीच-बीच में ग्राम प्रधान लवकुश चौरसिया स्वयं इस व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Village head imposed curfew in Kaushambi to protect from Corona
गांव के रास्तों को इस तरह सील कर दिया गया है। - फोटो : amar ujala
ग्राम प्रधान का कहना है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए ही यह ग्रामीणों की सहमति से ये कदम उठाया गया है। दोस्तों व रिश्तेदारों को गांव में आने से इसलिए रोका गया है कि क्योंकि जब व्यक्ति जिंदा रहेगा तभी दोस्ती व रिश्तेदारी काम आएगी। बताया कि ग्रामीणों के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है, लेकिन उनकी जरूरत का सामान उनसे वार्ता कर उनके घर पर ही पहुंचाया जा रहा है। गांव को सैनिटाइज करने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। चूने के साथ ही ब्लीचिंग का भी छिड़काव लगातार कराया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed