{"_id":"63c3d3e296ef2451ba4fb689","slug":"three-died-due-to-collapse-of-wall-while-digging-foundation-and-father-condition-is-critical-in-kasganj-2023-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kasganj: नींव खोदते समय भरभराकर गिरी नवनिर्मित दीवार, मलबे में दबकर भाई और दो बहनों की मौत, पिता की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: नींव खोदते समय भरभराकर गिरी नवनिर्मित दीवार, मलबे में दबकर भाई और दो बहनों की मौत, पिता की हालत नाजुक
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 15 Jan 2023 03:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
भरभराकर गिर गई नवनिर्मित दीवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कासगंज में नवनिर्मित दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर भाई और दो बहनों की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत नाजुक है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। एक ही परिवार में तीन लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया।
घटना पटियाली थाना क्षेत्र के नीवलपुर गांव की है। गांव निवासी जोगराज सिंह के घर का निर्माण कार्य चल रहा है। चार दिन पहले ही एक नई दीवार खड़ी की गई थी। रविवार की सुबह उसके पड़ोस के घर में एक नई दीवार बनाने की नींव खोदी जा रही थी। नींव खोदने का काम रामलड़ैते पुत्र नैनसुख, योगेंद्र यादव पुत्र रामलड़ैते, संगीता उर्फ स्नेहलता पुत्री रामलड़ैते, कपूरी पुत्री रामलड़ैते कर रहा थे।
2 of 7
हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई
- फोटो : अमर उजाला
इसी समय यह दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में नींव की खोदाई कर रहे चारो लोग दब गए। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों का जमावड़ा हो गया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला और फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।
3 of 7
हादसे में योगेंद्र की मौत हो गई, फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में नाबालिग किशोरी संगीता उर्फ स्नेहलता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अस्पताल ले जाते समय भाई योगेंद्र ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हादसे में मृतका संगीता की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
अस्पताल में इलाज के दौरान दूसरी बहन कपूरी की भी मौत हो गई। पिता रामलड़ैते जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
5 of 7
प्रभारी तहसीलदार ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर प्रभारी तहसीलदार, पटियाली अरविंद गौतम घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि नीव की खुदाई करते समय हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।