{"_id":"6ae0e70db6e6c984200dcf44","slug":"two-people-injured-in-collision-between-tractor-and-bike-kasganj-news-c-175-1-kas1009-156269-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो लोग घायल
विज्ञापन
ढोलना। थाना क्षेत्र के नगला भूड़ गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कासगंज भेजा।
नगला भूड़ निवासी प्रवीण पुत्र राम प्रकाश और रंजीत बाइक से मजदूरी करने के लिए कासगंज जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों संभल नहीं सके और गिरकर घायल हो गए।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक अवधेश भदौरिया ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद