{"_id":"6ae0e69c61fd487e39012672","slug":"traffic-congestion-casts-a-shadow-over-the-festive-cheer-kasganj-news-c-175-1-kas1009-156257-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: त्योहारों की रौनक पर जाम का ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: त्योहारों की रौनक पर जाम का ग्रहण
विज्ञापन
फोटो 24 - शहर के नदरई गेट बाजार में ई-रिक्शा एवं अतिक्रमण के चलते लगा जाम। स्रोत : संवाद
कासगंज। करवाचौथ और दीपावली के त्योहारी सीजन में प्रमुख बाजारों में उमड़ती भीड़ और चरमराई यातायात व्यवस्था ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के नदरई गेट, बिलराम गेट और सोरों गेट क्षेत्रों में रोजाना लगने वाले जाम से दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों का चलना भी मुहाल हो गया है।
बाजारों में दुकानदारों द्वारा सड़क तक सामान फैलाकर अतिक्रमण करने से रास्ते बेहद संकरे हो गए हैं। इसके अलावा, ई-रिक्शा चालकों की बेतरतीब आवाजाही और बीच सड़क पर सवारियां बैठाने-उतारने के कारण वाहनों लंबी कतारें लग रही हैं।
नदरई गेट बाजार के प्रवेश मार्ग पर लगे बैरियर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती न होने के कारण वाहनों के आवागमन पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है। इससे भी लोगों को थोड़ी सी दूरी तय करने में भी भारी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
क्या बोले लोग
त्योहारों पर भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है लेकिन अतिक्रमण हटाने, ई-रिक्शा के लिए मार्ग तय करने और बैरियर पर पुलिसकर्मियों की नियमित तैनाती से समस्या कम हो सकती है। - मनोज शर्मा
सुचारु यातायात के लिए प्रशासन, पुलिस, दुकानदारों और ई-रिक्शा चालकों को मिलकर संयुक्त जिम्मेदारी उठानी होगी। लोगों को परेशानी होती है। - कबीर प्रताप सिंह
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जाम से निजात पाने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती, ई-रिक्शा संचालन के नियमन और अतिक्रमण के खिलाफ संबंधित विभागों से समन्वय कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। - रजनीश उपाध्याय, सीओ यातायात