यूपी के कासगंज स्थित सिढ़पुरा क्षेत्र के दहेली बुजुर्ग गांव से बेलोन माता के दर्शन एवं बच्ची के मुंडन कराने के लिए निकले परिवार के चार सदस्यों और गाड़ी (मालिक) चालक समेत पांच लोगों की बुलंदशहर में हुए हादसे में मौत की जानकारी जैसे ही गांव पहुंची चीत्कार मच गया। हादसे की सूचना गांव में दोपहर करीब तीन बजे लोगों को मिली। लोग एकदम से स्तब्ध रहे गए। हादसे की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार के रिश्तेदार और गांव के लोग नरौरा चले गए।
सड़क पर बिखरीं लाशें: बेटी का मुंडन कराने निकला परिवार, रास्ते में मौत ने घेरा; ड्राइवर समेत पांच की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: विकास कुमार
Updated Fri, 16 Oct 2026 09:32 PM IST
सार
मंदिर जाते समय ईको कार थाना नरौरा कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर के पास दिल्ली-बदायूं हाईवे पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में एक ही परिवार के घर के मुखिया रामदीन, उनका छोटा पुत्र लोकेंद्र, बड़ी पुत्र वधू बबीता, मासूम प्रगति और ईको चालक शिव शेखर की मौके पर ही मौत हो गई। लोकेंद्र की पत्नी लक्ष्मी एवं प्रवीण का पुत्र प्रतीक एवं पुत्री अनिका गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन