{"_id":"6a9534e423765d2f2e065175","slug":"kasganj-accident-pickup-carrying-pilgrims-collides-with-trailer-six-pilgrims-killed-20-injured-2026-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कासगंज हादसा: नींद में थे श्रद्धालु, धमाके से खुली आंखें, सड़क पर पड़ी खून से सनी लाशें; भयावह तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज हादसा: नींद में थे श्रद्धालु, धमाके से खुली आंखें, सड़क पर पड़ी खून से सनी लाशें; भयावह तस्वीरें
Mon, 31 Aug 2026 08:11 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 31 Aug 2026 08:11 PM IST
सार
यूपी के कासगंज जिले में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं की मैक्स पिकअप और ट्रेलर की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच श्रद्धालुओं की माैत हो गई। 23 लोग घायल हो गए। हादसे के समय अधिकतर श्रद्धालु नींद में थे। वाहनों के टकराने पर हुए तेज धमाके से उनकी आंख खुली तो सामने खाैफनाक मंजर था।
विज्ञापन
कासगंज हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज के कस्बा मोहनपुरा के शिवा इंटर कॉलेज के सामने सोमवार सुबह करीब 4.30 बजे राजस्थान के श्रद्धालुओं से भरी मैक्स पिकअप की सामने से आ रहे ट्रेलर से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैक्स पिकअप के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार कुछ लोग हवा में उछलकर ट्रेलर की बॉडी से जा टकराए। जिनमें से तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो ने अस्पताल पहुंचने पर दम तोड़ दिया। हादसे की वीभत्सता इस बात से लगाई जा सकती है कि सड़क पर जगह जगह मानव शरीर के अवशेष और खून बिखरा पड़ा था।
श्रद्धालुओं की पिकअप के उड़े परखच्चे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ट्रेलर का फट गया डीजल टैंक
मोहनपुरा से सिकंदराराऊ की तरफ जा रहे ट्रेलर की कासगंज की ओर आ रही पिकअप से आमन-सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया। टैंक फटने के बाद पूरी सड़क पर डीजल फैल गया।
मोहनपुरा से सिकंदराराऊ की तरफ जा रहे ट्रेलर की कासगंज की ओर आ रही पिकअप से आमन-सामने की टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया। टैंक फटने के बाद पूरी सड़क पर डीजल फैल गया।
कासगंज हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सड़क पर बिखरा था खाना और कपड़े
गंगा स्नान को जा रहे हादसे का शिकार हुए राजस्थान के श्रद्धालु अपने लिए भोजन साथ लेकर आए थे। हादसे में उनके द्वारा लाया गया खाना भी सड़क पर बिखरा पड़ा था। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के कपड़े क्षतिग्रस्त वाहन पर लिपटे दिखाई दिए।

सड़क की सफाई करते दमकल कर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दमकल कर्मियों ने की सड़क की सफाई
हादसे के बाद घटनास्थल पर बिखरा खून, डीजल और मानव शरीर के अवशेषों को दमकल कर्मियों ने पानी से साफ किया। लगातार पानी की तेज बौछारों से सड़क की सफाई की गई। डीजल की चिकनाहट से सड़क चिकनी हो गई जिससे वाहनों के फिसलने का खतरा हो गया था। पानी से धुलाई के बाद काफी हद तक खतरा कम हो गया।

सड़क से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को हटवाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक ही साइड पर था दोनों ओर का ट्रैफिक
कांवड़ यात्रा के दौरान वाहनों को मोहनपुरा बाईपास से अस्थाई रूप से निकाला गया था। उस समय ट्रैफिक रोड के दोनों ओर सुचारु था। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद मोहनपुरा बाईपास पर पुनः कार्य प्रारंभ कराए जाने के कारण बाईपास पर दोनों ओर बैरिकेटिंग लगा दी गई। राधा स्वामी सत्संग व्यास भवन के सामने बैरिकेडिंग लगी होने से दोनों ओर का ट्रैफिक एक ही तरफ से गुजर रहा है। इसी कारण यह आमने सामने से टक्कर हो गई।