यूपी के कासगंज स्थित सिढ़पुरा कोतवाली क्षेत्र में एटा रोड पर गांव मेमडा के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार बोलेरो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक सिढ़पुरा से दवा लेने के बाद अपने गांव लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार व बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।
UP में हादसा: दवा लेने गए धनीराम और अनिल को मिली मौत, बोलेरो ने मारी टक्कर; दोनों के खून से लाल हुई काली सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी, सिढ़पुरा
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 05 Jul 2026 06:03 PM IST
सार
पुलिस ने मौके पर पड़े मिले मोबाइल से दोनों युवकों की शिनाख्त धनीराम व अनिल के रूप में की। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन