Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साेशल मीडिया पर सक्रियता दिलायेगी जाॅब

Tue, 19 Dec 2017 09:28 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 19 Dec 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
your activity on social media can help to get job
डेमो पिक
सोशल मीडिया पर सक्रियता भी आपको प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दिलाने में अहम भूमिका निभा सकती है। बशर्ते इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपकी पोस्ट किस तरह की है। जॉबविट रिक्रूटर नेशन रिपोर्ट-2017 के मुताबिक अब प्राइवेट कंपनियां नौकरी देने से पहले उम्मीदवारों के सोशल मीडिया अकाउंट (फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन और ट्विटर) चेक रही हैं।

 


 

Trending Videos

सक्रिय रहने वाले उम्मीदवारों को अच्छा मानती हैं कंपनियां

your activity on social media can help to get job
डेमो पिक
इसमें सक्रिय रहने वाले उम्मीदवारों को कंपनियां अच्छा मानती हैं। हालांकि पोस्ट से उनकी सोच, क्षमता और व्यवहार का भी आकलन किया जाता है। ऐसे में यह भी जरूरी है कि पोस्ट सोच समझकर करें। जॉबविट वह कंपनी है, जो दुनिया के 500 से ज्यादा बड़ी कंपनियों के लिए रिक्रूटमेंट का काम करती है। कंपनियों को उनकी अपेक्षाओं के अनुसार कर्मचारी मुहैया कराती है। जॉबविट भारत समेत 100 से ज्यादा देशों में संचालित है। इसी कंपनी ने अपनी रिपोर्ट जारी की है। इसके मुताबिक कंपनियां आपके पोस्ट के कंटेंट और डिजाइनिंग वर्क को 65 प्रतिशत, वॉलेंटियर (स्वैच्छिक) कामों में व्यस्तता और सलाह देने में सक्रियता को 63 प्रतिशत, म्यूचुअल कनेक्शन को 35 प्रतिशत तरजीह देते हैं। 


 

आपकी पोस्ट कितनी सही और उचित है

your activity on social media can help to get job
डेमो पिक
फेसबुक : आपकी पोस्ट कितनी सही और उचित है। लोगों पर इसका क्या प्रभाव पड़ रहा। इसका रिस्पांस निगेटिव है या पॉजिटिव। कहीं आप गलत तथ्यों को तो पोस्ट नहीं करते। अपने क्षेत्र से जुड़े कितने पोस्ट और किस तरह के पोस्ट किए। 
ट्वीटर : आपके ट्वीट करने का तरीका। शब्द और वाक्यों का प्रयोग। किस तरह के ट्वीट को आप रिट्वीट कर रहे हैं।
लिंक्डइन : प्रोफाइल को किस तरह से तैयार किया है। कितनी जानकारियां साझा की हैं। आपका प्रेजेंटेशन दूसरों के लिए कैसे उपयोगी बन रहे हैं।
इंस्टाग्राम : शेयर किए गए फोटो से आपकी मानसिकता, सोच और व्यवहार का आकलन होता है। फोटो से आपके पैशन का भी पता करते हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

नशा और राजनीतिक टिप्पणी करने वाले पसंद नहीं

your activity on social media can help to get job
डेमो पिक
61 प्रतिशत रिक्रूटर्स (नौकरी देने वाले) नशा करने वालों को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस तरह की तस्वीरों को देखकर कंपनियों का रिजेक्ट करने का फैसला मजबूत हो जाता है। 51 प्रतिशत रिक्रूटर्स राजनीतिक टिप्पणी करने वालों को पसंद नहीं करते। 48 प्रतिशत रिक्रूटर्स ग्रामर की गलतियों पर नजर रखते हैं और 19 प्रतिशत को दिखावा करने वाले उम्मीदवार पसंद नहीं आते हैं।
 

 

विज्ञापन

कंपनियां अपने कर्मचारी की हर बातों पर नजर रखती हैं

your activity on social media can help to get job
डेमो पिक
डॉ. गौर हरि सिंहानिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च के न‌िदेशक प्रो. राकेश प्रेमी की माने ताे कंपनियां अपने कर्मचारी की हर बातों पर नजर रखती हैं। कर्मचारी का व्यवहार, उसके सोचने का तरीका, दूसरों से पेश आने का तरीका और उसका व्यक्तिगत आचरण सब कुछ कंपनियों के लिए मायने रखता है। इसलिए कंपनियों ने नौकरी देने से पहले उम्मीदवारों के सोशल मीडिया अकाउंट चेक करने शुरू  कर दिए हैं। पहले जब लिखित टेस्ट हुआ करता था, तो उम्मीदवार तैयारी करके जाता था लेकिन सोशल मीडिया पर उसे जो आता है वह लिख देता है। इससे उसके बौद्धिक स्तर का भी पता चल जाता है। 

 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed