फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'तुम बहुत बड़े नेता बनते हो, अगर कानपुर में दिखाई दिए तो गोली मार दूंगा...'

Thu, 25 Jan 2018 05:49 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 25 Jan 2018 05:49 PM IST
विज्ञापन
youngman threatens to shoot
डेमो पिक

तुम बहुत बड़े नेता बनते हो, अगर कानपुर में दिखाई दिए तो गोली मार दूंगा...। जैसे ही लेखपाल के मोबाइल पर ये धमकी मिली तो उनकी धड़कने बढ़ गईं। यूपी के कन्नौज जिले में एक युवक की धमकी से लेखपाल के पैरो तले जमीन खिसक गई। फोन रिसीव करते ही वो समझ नहीं पाए कि क्या जवाब दें और क्या करे। इसके बाद...

 

youngman threatens to shoot
डेमो पिक

कोतवाली क्षेत्र के महोई निवासी लेखपाल पुष्पकांत मिश्रा ने बताया कि 22 जनवरी को उनके मोबाइल पर किसी युवक का फोन आया। उन्होंने जैसे ही हैलो किया, तभी वह युवक गालियां देने लगा। जब उन्होंने गालियां देने से मना किया, तो वह गोली मारने की धमकी देने लगा। फोन करने वाले युवक ने अपना नाम कानपुर बर्रा निवासी राजेश उर्फ दीपू बताया। उसके साथ एक युवक और था, उसने भी फोन पर धमकी दी थी।

youngman threatens to shoot
डेमो पिक

उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल पर धमकी देने वाले युवक ने सात बार कॉल की और हर बार कॉल रिसीव करने पर गालियां और जान से मारने की धमकी दी। लेखपाल ने कोतवाली पहुंचकर प्रभारी कोतवाल राजेश सिंह राठौर को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने लेखपाल पुष्पकांत मिश्रा की तहरीर पर कथित राजेश उर्फ दीपू व एक अन्य युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
youngman threatens to shoot
डेमो पिक
पुलिस का मानना है कि लेखपाल की ससुराल भी कानपुर बर्रा में है और यह मामला वहीं से संबंधित हो सकता है। एसएसआई राजेश सिंह राठौर ने बताया कि मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही इसका खुलासा किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed