फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: प्रेमिका की हत्या कर युवक ने दी जान, युवती की शादी तय होने से था नाराज; एक दिन पहले हुई थी पंचायत

Mon, 23 Jun 2025 09:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Jun 2025 09:20 AM IST
सार

यूपी के कन्नौज जिले में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मार ली। युवक प्रेमिका की शादी तय होने से नाराज था। युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से वारदात को अंजाम दिया। एक दिन पहले दोनों परिवारों में पंचायत हुई थी।

विज्ञापन
Young shot his girlfriend and then killed himself He was angry his girlfriend marriage was fixed In Kannauj
kannauj murder and suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में पिता की लाइसेंसी बंदूक से युवक ने पहले प्रेमिका को गोली मारी, इसके बाद वहां से 20 मीटर दूर खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौके पर मौत हो गई। युवक पड़ोस के गांव का रहने वाला था और तीन साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुबह तीन बजे उसने इस वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। 


सौरिख थाना इलाके के कुठला गांव निवासी महिपाल सिंह यादव उर्फ फौजी के बेटे देवांशू उर्फ अन्नू (22) का पड़ोस के गांव सुल्तानपुर की युवती दीप्ति (21) पुत्री अशोक कुमार पाल से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
Young shot his girlfriend and then killed himself He was angry his girlfriend marriage was fixed In Kannauj
जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमी ने लड़के को धमकाया था
लड़की के परिवार वालों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने 15 दिन पहले उसकी शादी औरैया जिले के एरवा कटरा थाना इलाके के ग्राम चिट्ठा में शादी तय कर दी। जिस लड़के से शादी तय हुई, वह तालग्राम कस्बे में क्लीनिक संचालित करता है। देवांशू ने तालग्राम जाकर लड़के को धमकाया और दीप्ति से शादी न करने के लिए कहा। 
 
Young shot his girlfriend and then killed himself He was angry his girlfriend marriage was fixed In Kannauj
जांच पड़ताल करते अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों परिवारों के बीच हुई थी पंचायत 
इस पर लड़के ने दीप्ति के पिता को घटनाक्रम के बारे में बताया। रविवार को पड़ोस के गांव नगला भजूं में दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई, जिसमें देवांशू ने दीप्ति से सारे संबंध खत्म करने की बात कही थी। पंचायत में वह लड़का भी मौजूद था, जिसके साथ दीप्ति की शादी तय हुई थी। सोमवार को तड़के तीन बजे देवांशू अपने पिता की 12बोर की लाइसेंसी बंदूक लेकर चुपचाप सुल्तानपुर गया और छत पर छोटी बहन के साथ सो रही दीप्ति के माथे में नली सटाकर गोली मार दी और भाग गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Young shot his girlfriend and then killed himself He was angry his girlfriend marriage was fixed In Kannauj
मृतक देवांशू का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद भी दी जान
इसके बाद उसके घर से केवल 20 मीटर दूर तालाब के किनारे खुद को भी गोली मार ली। घटना में दोनों की मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। सुबह जानकारी मिलते ही एसपी विनोद कुमार, एएसपी अजय कुमार, सीओ छिबरामऊ सुरेश मलिक, थाना प्रभारी दिनेश कुमार, सकरावा थानाध्यक्ष अजब सिंह, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष गौरव चौधरी, छिबरामऊ कोतवाल विष्णुकांत तिवारी मौके पर पहुंचे। 
 
विज्ञापन
Young shot his girlfriend and then killed himself He was angry his girlfriend marriage was fixed In Kannauj
मृतक दीप्ति का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक और खोखे जब्त किए हैं। घटना के बाद देवांशू के परिवार वाले मकान में ताला डालकर भाग गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भेज दिया। एसपी ने बताया कि घटना का मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed