सूबे में योगी सरकार बनने के बाद सबसे ज्यादा जाम प्रभावित शहर कानपुर में ‘रस्सी मैनेजमेंट’ के जरिये ट्रैफिक नियमों के पालन की नैतिक जिम्मेदारी लोगों को सिखाई जा रही है। अफसरों की सख्ती और चौराहों पर रस्सी मैनेजमेंट टाइट होने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में पहले से काफी हद तक सुधार हो गया है। एसएसपी और एसपी ट्रैफिक ने गुरुवार को चौराहों का औचक निरीक्षण किया और लापरवाही करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को फटकार लगाई। जिससे चौराहों का आलम यह रहा कि वाहन सरपट दौड़ते रहे और भीषण धूप में भी ट्रैफिक सिपाही यातायात संभालते नजर आए।
2 of 4
शहर के प्रमुख चौराहों पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
कानपुर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ठीक करने के लिए पहले चरण में 12 प्रमुख चौराहों को चयनित किया गया है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने गुरुवार को 12 से 2 बजे तक विजय नगर, बड़ा चौराहा, टाटमिल चौराहा सहित सभी चिह्नित चौराहों का निरीक्षण किया और इस दौरान चौराहे से अतिक्रमण भी चलवाया। चौराहों पर खड़े वाहनों को क्रेन से उठवाकर कार्रवाई की गई। वहीं दूसरी तरफ एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव ने भी चौराहों का निरीक्षण किया। जहां भी ट्रैफिक व्यवस्था लचर दिखाई दी या फिर ट्रैफिक पुलिस चौराहे पर नहीं मिली कार्रवाई की चेतावनी दी है।
3 of 4
रस्सी मैनेजमेंट टाइट, ट्रैफिक राइट
अवैध टेंपो स्टैंड पर कार्रवाई
एसपी ट्रैफिक ने नौबस्ता पर चल रहे अवैध टेंपो स्टैंड चलने पर विभागीय अफसरों को फटकार लगाई है। कहा कि नौबस्ता के साथ ही अन्य चौराहों पर चल रहे अवैध टेंपो स्टैंड को तत्काल हटाया जाए। स्टैंड चलता मिला तो वाहन सीज करने के साथ ही ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिरेगी। सुबह से देर रात तक शहर में कहीं भी जाम नहीं लगा।
4 of 4
रस्सी मैनेजमेंट टाइट, ट्रैफिक राइट
टेंपो स्टैंड की जगह चिह्नित
इन सभी चौराहों पर चौराहे से 50 मीटर की दूरी पर टेंपा स्टैंड की जगह भी चिह्नित कर दी गई है। इससे आगे आटो, टेंपो और बस चालकों ने सवारी उतारने या फिर भरने के लिए वाहन रोके तो कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन एक्शन मूड में आया तो महज दो दिन में ही पूरा शहर जाममुक्त हो गया। एसपी ट्रैफिक ने कहा कि इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था शुरू होने तक इसी तरह ट्रैफिक संचालन होगा।