फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नसबंदी के दौरान अचानक बिगड़ी महिलाओं की हालत, ऑपरेशन बीच में छोड़कर भागी टीम

Tue, 25 Dec 2018 09:02 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 25 Dec 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
worsening health of women during sterilization
डेमो पिक
कानपुर देहात के झींझक में नसबंदी ऑपरेशन के दौरान दो महिलाओं की हालत बिगड़ गई। महिलाओं को बेहोशी की हालत में छोड़कर ऑपरेशन करने वाली टीम चली गई इसकी जानकारी परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।  


 
worsening health of women during sterilization
डेमो पिक
सोमवार को सीएचसी में नसबंदी कैंप में 32 महिलाओं ने पंजीकरण कराया था। करीब तीन बजे कैंप में पहुंचे सर्जन डॉ. संदेश कटियार व टीम ने महिलाओं का ऑपरेशन दूरबीन विधि से शुरु किया। ऑपरेशन के दौरान झींझक की खानपुर रोड निवासी निधी सिंह (35) पत्नी सुवेंद्र व जैतीपुर निवासी पूजा (34)पत्नी योगेंद्र की हालत बिगड़ गई। कई प्रयास के बाद भी उनकी ऑपरेशन नहीं हो सका। इस दौरान दोनों महिलाएं बेहोश हो गईं।
 
worsening health of women during sterilization
डेमो पिक
वार्ड में बेहोशी की हालत में महिलाओं को लिटाकर डॉक्टर चले गए। इससे गुस्साए महिलाओं के परिजनों ने सीएचसी में हंगामा शुरु कर दिया। महिलाओं के परिजन कुलदीप आदि ने सूचना यूपी डायल 100 पर दे दी। जिस पर वहां पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
worsening health of women during sterilization
डेमो पिक
परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। चिकित्साधीक्षक विमलेश वर्मा ने बताया की पूरे मामले की जानकारी सीएमओ को दी गयी है। कैंप में 32 महिलाओं ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 30 महिलाओं की नसबंदी का सफल ऑपरेशन हो गया है दो महिलाओं की नसंबदी के दौरान समस्या आई जिसे छोड़कर टीम चली गई।
 
विज्ञापन
worsening health of women during sterilization
डेमो पिक
महिलाओं को सीएचसी में भर्ती किया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी अनुराग पांडेय ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed