{"_id":"5ee5d54e8ebc3e42f31adff4","slug":"world-blood-donor-day-amar-ujala-foundation-set-up-blood-donation-camp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Blood Donor Day: अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाए रक्तदान शिविर, उमड़ी महादानियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
World Blood Donor Day: अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाए रक्तदान शिविर, उमड़ी महादानियों की भीड़
Sun, 14 Jun 2020 01:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 14 Jun 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर में ब्लड डोनेट करने डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व एसपी श्लोक कुमार
- फोटो : amar ujala
विश्व रक्तदान दिवस के दिन अमर उजाला फाउंडेशन ने कानपुर सहित, इटावा, औरैया, जालौन, फतेहपुर, उन्नाव, बांदा, फर्रूखाबाद, कन्नौज, महोबा आदि जिलो में रक्तदान शिविर लगाए। इसमें फाउंडेशन की ओर से महादानियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान करते पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
बांदा के जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यहां दोपहर एक बजे तक 26 यूनिट रक्त दान हुआ। महोबा में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वाधान में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
बांदा : सेवर्स ऑफ लाइफ के सदस्य ब्लड बैंक में अमर उजाला प्रशस्तिपत्र के साथ।
- फोटो : amar ujala
जिसमें महादानियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बांदा में रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र भी सौंपे गए। हमीरपुर जिले में डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व एसपी श्लोक कुमार ने सबसे पहले आकर रक्त दान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात जिला अस्पताल में रक्तदान करते महादानी
- फोटो : amar ujala
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मेडिकल कॉलेज तिर्वा में आयोजित रक्तदान शिविर का ब्लड बैंक प्रभारी डॉ राजीव रंजन ने शुभारम्भ किया। यहांं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
महोबा: अमर उजाला के तत्वाधान में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान
- फोटो : amar ujala
चित्रकूट में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। महोबा में भी अमर उजाला के तत्वाधान में जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।