{"_id":"5ee5ca338ebc3e43211c88c7","slug":"coronavirus-corona-filled-fear-of-death-in-people","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: कोरोना ने लोगों में भरा मौत का खौफ, बोले दहशत में गुजरे गिरफ्त के वो 14 दिन, रो-रो काटी रातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: कोरोना ने लोगों में भरा मौत का खौफ, बोले दहशत में गुजरे गिरफ्त के वो 14 दिन, रो-रो काटी रातें
Sun, 14 Jun 2020 12:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 14 Jun 2020 12:28 PM IST
विज्ञापन
कोरोना सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस ने लोगों के दिलों में दहशत भर दी है। जिन्हें कोरोना संक्रमण हुआ वो ठीक तो हो गए पर कोरोना का खौफ उनमे घर कर गया है। अब वो लोगों को समझा रहे हैं। कोरोना से बचने की सलाह दे रहे हैं। क्या बताएं भाई, बस, अल्लाहताला ने बचा लिया। 14 दिन तक कुछ समझ नहीं आता था। खौफनाक ख्वाब से रोते-रोते गुजरे हैं कोरोना के वो दिन।
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सील किया गया इलाका
- फोटो : amar ujala
पता ही नहीं चला कैसे कोरोना हो गया, अब लोगों को समझाते हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग करो, मास्क लगाओ, बेवजह घर से बाहर मत निकलो। अगर संक्रमण हो गया तो एक आदमी नहीं, पूरा घर परेशान होता है। सच बता रहे, अभी तक लोग घर पर नहीं आते। दोस्त-यार बात करने में कतराते हैं। शनिवार शाम को पेशकार रोड पर इस 30 साल के युवक ने हमें रास्ते में रोक लिया।
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सील किया गया गांव
- फोटो : amar ujala
फिर अपनी व्यथा कथा बताने लगा कि कैसे कोरोना को मात दी। इसी बीच सामने से मोटर साइकिल से बिना मास्क पहने निकले लड़के को उसने रोक लिया। उसे डपटने के अंदाज में मास्क पहनने को कहा। फिर बोला कि आजकल काम तो है नहीं, बस सब को सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना से बचाव बता रहे हैं। फोटो खींचना चाही तो मना कर दिया। तलाक महल में हमें एक और कोरोना विजेता मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉटस्पॉट में भी कोई रोक टोक नहीं
- फोटो : amar ujala
उनके वालिद भी उसकी चपेट में आए थे। कहने लगे कि पता ही नहीं चला हुआ कैसे, लेकिन परेशान बहुत हुए। लोग नादानी कर रहे हैं, अभी समझ नहीं पा रहे। जो मिलता है उसे समझाते हैं। अस्पताल में दिन कैसे काटा, दिल ही जानता है। इधर से कर्नलगंज की तरफ घूमे तो एक और कोरोना विजेता मिला। लगभग वैसी ही तकलीफदेह आप-बीती उन्होंने भी सुनाई और कहा कि दो बार निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद रामा मेडिकल कालेज मंधना से हम लोगों को डिस्चार्ज कर दिया था।
विज्ञापन
हॉटस्पॉट मे तैनात पुलिस
- फोटो : amar ujala
वहां से लौटने के बाद एक दोस्त की दुकान पर रहे। पुलिस, स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल फोन करके तीसरी बार जांच के लिए कहा। डर लग रहा था कि अगर फिर संक्रमण हुआ तो पूरा घर बुक हो जाएगा। मोहल्ले वालों को बताते हैं कि झुंड लगाकर न खड़े रहा करें। अगर कोरोना हो गया तो फिर कुछ कहो न, क्या-क्या झेलना पड़ जाता है।