फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छोटे पर्दे की ‘देवी’ बनेगी बांदा की बहू, मुंबई में खामोशी से की मंगनी की रस्म 

Fri, 30 Nov 2018 06:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 30 Nov 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
Tv actress kajol gets engaged in Banda with Ankit Khare
डेमो पिक
छोटे पर्दे की ‘देवी’ बांदा की बहू बनेगी। अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर बांदा के बेटे को इस टीवी कलाकार ने जीवनसाथी चुना है। मुंबई के ग्लैमर चमक धमक से दूर पिछले दिनों बांदा में बिना किसी शोहरत के मंगनी (इंगेजमेंट) की रस्म अदा की गई। फरवरी में दोनों दांपत्य सूत्र बंधन में बंध सकते हैं।  

 
Tv actress kajol gets engaged in Banda with Ankit Khare
डेमो पिक
कलर्स और स्टार टीवी की अदाकारा सिमरन उर्फ काजोल ने सीरियल अशोका में ‘देवी’ और सीरियल ससुराल सिमर में ‘वैदेही’ की भूमिका अदा की है। वह मुंबई में परिवार के साथ रहती हैं। रविवार को काजोल अपने परिजनों और गिनेचुने मेहमानों के साथ बांदा में थीं।
 
Tv actress kajol gets engaged in Banda with Ankit Khare
काजोल श्रीवास्तव
यहां चिल्ला रोड स्थित एक मैरिज हाल में मंगेतर के साथ मंगनी की रस्म पूरी की। मंगेतर अंकित खरे बांदा शहर के अर्दली बाजार के रहने वाले हैं। इस समय अमेरिका में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। इंगेजमेंट के दौरान दोनों ही बेहद खुश नजर आए। गाने गाए और ठुमके लगाए। सफेद चमकीले लहंगे में सजी संवरी काजोल आकर्षक लग रहीं थीं। इस मौके पर दोनों पक्षों के गिनेचुने खानदानी लोग ही शामिल थे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tv actress kajol gets engaged in Banda with Ankit Khare
काजोल श्रीवास्तव
टीवी कलाकार काजोल का ननिहाल भी शहर के अर्दली बाजार में है। मंगेतर अंकित भी इसी मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों एक-दूसरे का पहले से ही जानते हैं। अंकित काजोल की बहन के देवर बताए जा रहे हैं। फोन पर काजोल ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने कलर्स और स्टार प्लस टीवी के सीरियल अशोका, ससुराल सिमर का और शनि आदि में भूमिका निभाई है।
 
विज्ञापन
Tv actress kajol gets engaged in Banda with Ankit Khare
काजोल श्रीवास्तव
बताया कि उसे फिलहाल मंगनी के लिए छुट्टी की जरूरत थी, इसलिए मौजूदा समय में किसी शो में कोई किरदार अदा नहीं कर रही। बताया जाता है कि शादी फरवरी में खजुराहो में हो सकती है। हालांकि काजोल ने शादी की तारीख के सवाल को टाल दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed