{"_id":"5c7fbef4bdec22146d7061fc","slug":"womens-day-2019-special-story","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस: शादी के बाद मॉडलिंग में जलवा बिखेर रहीं महिलाएं, नेशनल-इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में छाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस: शादी के बाद मॉडलिंग में जलवा बिखेर रहीं महिलाएं, नेशनल-इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में छाईं
Wed, 06 Mar 2019 06:14 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 06 Mar 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
शिखा शुक्ला, पूजा यादव, अंजलि श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडलिंग का ट्रेंड कानपुर में दिनों-दिन बढ़ रहा हैं। पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि इस क्षेत्र में कानपुर की कई महिलाओं ने रुख किया और वे प्रदेश और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक की प्रतियोगिताओं में पहुंचने में सफल रहीं। खास बात यह है कि इस क्षेत्र में युवतियों से ज्यादा शादीशुदा महिलाएं कॅरियर बना रहीं हैं। उन्हें इसके लिए पति और ससुराल वालों का पूरा प्रोत्साहन मिल रहा है। घर-परिवार पर ध्यान देते हुए वे खुद पर फोकस कर रहीं हैं। साथ ही अपनी डायट और हेल्थ का भी पूरा ख्याल रख रहीं हैं। महिला दिवस के उपलक्ष्य पर पेश है एक विशेष रिपोर्ट...
विज्ञापन
शिखा शुक्ला
अमर उजाला के मंच पर पहली बार की मॉडलिंग
शादी से पहले ग्लैमर और फैशन की दुनिया से किसी भी तरह का कोई कनेक्शन नहीं था। देखने में अच्छा लगता था लेकिन कभी इसे कॅरियर के रूप में अपनाऊंगी यह नहीं सोचा था। कुछ ऐसा कहना है मिसेज स्टार ऑफ द सिटी, मिसेज वोग ब्यूटी विद ब्रेन 2017, एम्प्रेस यूनिवर्स एलीगेंस 2018 जैसे टाइटल जीत चुकीं किदवई नगर निवासी शिखा शुक्ला का। वह बताती हैं कि उनकी शादी सन् 2009 में हुई थी। सन् 2013 में अमर उजाला ने एक फैशन प्रतियोगिता आयोजित की थी, जिसमें पहली बार मंच पर मॉडलिंग की थी। उस दिन के बाद से उन्होंने इस फील्ड में कॅरियर बनाना शुरू किया। पति और ससुरालवालों ने खूब सपोर्ट किया। शिखा बताती हैं कि उनके मायके और ससुराल में कोई भी मॉडलिंग के क्षेत्र से नहीं जुड़ा हुआ है लेकिन फिर भी उनको परिवारवाले पूरा सपोर्ट करते हैं। उनको जल्द ही कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी से डायमंड ऑफ कानपुर का सम्मान मिलने वाला है। शिखा कहती हैं कि अब शहर में भी महिलाओं में मॉडलिंग के लिए क्रेज देखा जा सकता है। अच्छी बात है कि महिलाएं अब इसमें कॅरियर बना रहीं हैं। बता दें कि शिखा इंटरनेशनल मंच तक अपना फैशन का जलवा बिखेर चुकी हैं।

अंजलि श्रीवास्तव
शादी के 14 साल बाद रैंप पर उतरी
मिसेज इंडिया क्लासिक 2018, मिसेज फोटोजेनिक, मिसेज कैटवाक जैसे कई टाइटल अपने नाम कर चुकीं अवधपुरी निवासी अंजलि श्रीवास्तव का सपना अब इंटरेनशनल लेवल तक पहुंचना है। वह कहती हैं कि शादी से पहले उन्होंने कुछ फैशन प्रतियोगिता में भाग लिया था लेकिन शादी के बाद उनको यह इंडस्ट्री छोड़नी पड़ी। मन में हमेशा यह रहा कि इसी फील्ड में कुछ करूं। शादी के 14 साल बाद पति के साथ बैठीं थीं और उन्होंने एक ब्यूटी प्रतियोगिता के बारे में बताया। दबे सुर में मैंने पूछा कि क्या मैं भी इसमें भाग ले सकती हूं तो उन्होंने तुरंत हां कर दी। बस, तभी से इसी फील्ड में नाम कमा रहीं हूं। अंजलि कहती हैं कि शादी के 14 साल बाद मंच पर कदम रख रहीं थीं तो मन में डर था लेकिन इसके बाद खुद में बहुत बदलाव देखे जिसकी आसपास के लोग भी तारीफ करते हैं। एक दौर था जब कानपुर में इसका स्कोप नहीं था लेकिन अब काफी बदलाव आया है।

पूजा यादव
पति को सपने के बारे में बताया तो राजी हो गए
जब मॉडलिंग के अपने सपने के बारे में पति को बताया तो वह तुरंत राजी हो गए। यही नहीं ससुरालवालों ने भी किसी भी तरह का विरोध नहीं किया। कुछ ऐसा बताया पनकी निवासी पूजा यादव ने। वह मिसेज इंडिया राइजिंग स्टार, मिसेज इंडिया सब टाइटल अपने नाम कर चुकीं हैं। पूजा कहती हैं कि वह शुरू से ही इस फील्ड में एक्टिव थीं। स्कूल और कॉलेज स्तर पर भी जो फैशन प्रतियोगिता हुआ करतीं थीं उसमें वह बढ़- चढ़कर भाग लेतीं थीं। शादी के बाद लगा की शायद उनके मॉडलिंग कॅरियर में ब्रेक लग जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पति को जब उनकी इच्छा के बारे में पता चला तो उन्होंने खुशी- खुशी हां कर दी।
इन बातों का रखे विशेष ध्यान
हर फील्ड की कुछ अच्छाई होती है तो कुछ बुराई भी। किसी भी फैशन प्रतियोगिता में भाग लेने से पहले कुछ बातें हैं जिनपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि कोई आपको ठग न सके।
1- जो भी कंपनी फैशन प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है, देख लें कि वह कंपनी रजिस्टर्ड है कि नहीं। उसका रजिस्ट्रेशन नंबर जरूर चेक कर लें।
2- अगर कंपनी पहले भी कोई फैशन प्रतियोगिता का आयोजन कर चुकीं है तो उसका फीडबैक लोगों से लें। जानें की वह कंपनी कैसी थी और किसी के साथ कोई धांधली तो नहीं की है।
3- अगर कोई कंपनी पहली बार प्रतियोगिता का आयोजन कर रही हैं तो देखें की आखिर उसने अपना ऑफिस कहां बनाया है? उसकी पूरी डिटेल लें।
4- किसी की भी बातों में न आएं। खुद के टैलेंट को देखें और अपनी विशेषताओं की पहचान करें।