फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्भनिरोधक दवाओं के बारे में महिलाओं को होनी चाहिए ये जानकारी, किस दवा से नहीं ठहरेगा गर्भ

Sun, 24 Feb 2019 05:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 24 Feb 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
women use birth control pills
डेमो

गर्भ निरोधकों का उपयोग करने वाली महिलाओं को अक्सर यह जानकारी नहीं होती है कि कौन सी दवा उनके लिए सही है। किस गर्भ निरोधक दवा का इस्तेमाल करने से गर्भ नहीं ठहरेगा और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। गर्भ निरोधक दवाओं के अनावश्यक इस्तेमाल से अनगिनत बीमारियों का खतरा बना रहता है।


 

women use birth control pills
डेमो
लिवर, डायबिटीज समेत अन्य महिला रोगियों को गर्भ निरोधक दवाएं उनकी सेहत के लिहाज से दी जाएंगी। साथ ही गर्भ निरोधक संबंधी हारमोनल दवाओं की कम डोज दी जाएगी जिससे साइड इफैक्ट का खतरा न रहे। यह बात कानपुर ऑब्स एंड गायनेकोलोजिकल सोसाइटी के बैनर तले आयोजित संगोष्ठी में बताई गई।
women use birth control pills
डेमो
स्वरूप नगर स्थित एक होटल में शनिवार को यह आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत के पहले पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। स्त्री रोग विशेषज्ञों ने इस आतंकी घटना की भर्त्सना की। मुख्य वक्ता कटक से आए स्त्री रोग विशेषज्ञों की संस्था फॉग्सी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. पीसी महापात्रा ने गर्भ निरोधक संबंधी नवीनतम विधियों की जानकारी दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
women use birth control pills
डेमो
मुख्य संरक्षक डॉ. मीरा अग्निहोत्री और अध्यक्ष डॉ. नीलम मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन महिला सशक्तीकरण वर्ष के तहत किया गया। महिलाओं को जानकारी होनी चाहिए कि उनके लिए कौनसी गर्भनिरोधक दवा अधिक उपयुक्त है।
विज्ञापन
women use birth control pills
डेमो
कहा गया कि बिना सोचे-समझे गर्भ निरोधक दवाएं लेने से फैटी लिवर की दिक्कत हो सकती है। अगर महिला अपनी सेहत के लिहाज से दवा ले तो गर्भ भी नहीं ठहरेगा और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। मौके पर डॉ. किन सिन्हा, डॉ. राशि मिश्रा, डॉ. किरन पांडेय, डॉ. मधु लुंबा, डॉ. रेनू टंडन, डॉ, शैली अग्रवाल, डॉ. आईजेके सोनी आदि मौजूद रहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed