फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेढ़ साल के 'अहम' के साथ महिला ने खुद को किया आग के हवाले, बेटी को भी चाहती थी जलाना, पति ने खाया जहर

Mon, 15 Apr 2019 02:17 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 15 Apr 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
woman set fire with 18 month child in hardoi
शोकाकुल परिजन, मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में महिला ने 18 महीने के बच्चे के साथ खुद को आग के हवाले कर लिया। इतना ही नहीं महिला ने अपनी बेटी को भी आग के हवाले करना चाहती थी। इस दर्दनाक घटना का मंजर लोगों की आंखों से ओझल भी नहीं हुआ था कि मृतका कि पति ने जहर खा लिया। मृतका के पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है उसकी हालत गंभीर है। इस दर्दनाक घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया।
woman set fire with 18 month child in hardoi
शोकाकुल परिजन, मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
जिले की बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चठिया में घरेलू कलह के कारण अरुणा (28) पत्नी रतिराम ने अपने साथ अपने डेढ़ साल के बच्चे अहम पर केरोसिन छिड़क दिया और आग लगा ली। जिससे अरुणा और उसके बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति घटना के वक्त घर में नहीं था।
woman set fire with 18 month child in hardoi
मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर घर पहुंचे अरुणा के पति रतिराम ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
woman set fire with 18 month child in hardoi
जलकर राख हुआ घर - फोटो : अमर उजाला
गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के पीछे घरेलू कलह को वजह बताया गया है।
विज्ञापन
woman set fire with 18 month child in hardoi
जलकर राख हुआ घर - फोटो : अमर उजाला
घटना के समय अरुणा के अलावा उसकी 5 साल की बेटी आशी भी घर में थी। अरुणा ने आशी को भी जलाने का प्रयास किया लेकिन वह बच निकली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed