{"_id":"5c094758bdec22415f3d9e88","slug":"woman-s-father-in-law-cut-private-part-of-her-lover-by-blade","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहू की मोहब्बत के चर्चे और 'कुछ न कर पाने की धमकी' से आगबबूला हुआ ससुर, काट दिया प्रेमी का नाजुक अंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहू की मोहब्बत के चर्चे और 'कुछ न कर पाने की धमकी' से आगबबूला हुआ ससुर, काट दिया प्रेमी का नाजुक अंग
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 07 Dec 2018 09:51 AM IST
विज्ञापन
बहू को प्रेमी के संग देखकर ससुराल वाले भड़क गए
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में बिल्हौर के एक गांव में बहू को प्रेमी के संग देखकर ससुराल वाले भड़क गए। उन लोगों ने प्रेमी को पीटने के बाद ब्लेड से नाजुक अंग काट दिया। युवक लहूलुहान हालत में घर पहुंचा और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने पुलिस की मदद से उसे हैलट में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाप्रभारी दयाशंकर सिंह के मुताबिक एक गांव निवासी एक व्यक्ति का बेटा दिल्ली में रहता है। उसकी शादी एक साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद वह पत्नी को घर में छोड़कर दिल्ली नौकरी करने चला गया। तब से वहीं पर रह रहा है।
बहू को प्रेमी के संग देखकर ससुराल वाले भड़क गए
- फोटो : अमर उजाला
महिला के ससुर के मुताबिक उसकी बहू के गांव के अरुण कुमार (20) से प्रेम संबंध हैं। बहू को कई बार अरुण से रिश्ते खत्म करने को कहा गया, लेकिन वह अपनी हरकत से बाज नहीं आई। इससे परेशान होकर उसने अपने भाई के साथ साजिश के तहत बहू और अरुण को बुधवार रात करीब नौ बजे खेत पर बुलाया। वहां दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे, तभी उन लोगों ने अरुण को पकड़ लिया। जमकर पीटने के बाद उसका नाजुक अंग ब्लेड से काट डाला। उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर आरोपी भाग निकले। किसी तरह घायल अरुण घर पहुंचा और परिजनों को पूरा वाकया बताया।
बहू को प्रेमी के संग देखकर ससुराल वाले भड़क गए
- फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने यूपी-100 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस अरुण को पहले सीएचसी और फिर हैलट ले गई। हैलट में उसका इलाज चल रहा है। ककवन थाने में अरुण की मां ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने अरुण व उसके पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने नाजुक अंग काटने वाले को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहू को प्रेमी के संग देखकर ससुराल वाले भड़क गए
- फोटो : अमर उजाला
महिला के पति के दिल्ली जाने के बाद उसके घर में अरुण का अक्सर आना-जाना होता था। उसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गए। गांव वालों के मुताबिक अरुण और महिला के रिश्तों की चर्चा गांव में होने लगी। गांव वालों ने दोनों कई बार एक साथ देखा। इसकी जानकारी महिला के ससुर को दी। उसके तमाम प्रयास के बाद महिला और अरुण के रिश्ते खत्म नहीं हुए। तब उसने घटना की साजिश रची।
विज्ञापन
बहू को प्रेमी के संग देखकर ससुराल वाले भड़क गए
- फोटो : अमर उजाला
गांव वालों के मुताबिक महिला के ससुर और एक अन्य व्यक्ति ने दिवाली के बाद अरुण को बुलाकर लोकलाज का हवाला देकर समझाया था। तब अरुण ने दोनों को धमकी के अंदाज में कहा था कि तुम लोग मेरा कुछ नहीं कर पाओगे। तब से दोनों अरुण पर खुन्नस खाए थे।