फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेहरू पर सवालिया निशान उठाते हुए गिरिराज सिंह ने राम मंदिर निर्माण को लेकर कही ये बड़ी बात

Thu, 06 Dec 2018 03:12 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 06 Dec 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
Minister Giriraj singh press conference in kanpur
डेमो पिक
गुरुवार को कानपुर के फजलगंज में टूल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आईआईटी और कृषि अनुसंधान संस्थान से मदद लेकर देश में टेक्नलॉजी डेवेलपमेंट सेंटर खोले जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने राम मंदिर को लेकर भी बड़ी बात कही। गिरिराज ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण सौ करोड़ हिंदुओं के पुरुषार्थ से होगा। 

 

Minister Giriraj singh press conference in kanpur
डेमो पिक

उन्होंने कहा कि हिंदुओं में जाति और मुस्लिमों में मुसलमान की राजनीति बुरी पार्टियों ने की। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि सोची समझी साजिश के तहत देश का बटवारा किया गया था। सारे राजनैतिक दल जातियों के बहाव में बहते चले गए। आज हमारी पहचान हिंदू नहीं है और न ही सनातनी है। हमारा बंटवारा जाति के आधार पर हो गया है।

 

Minister Giriraj singh press conference in kanpur
डेमो पिक

जहां-जहां हिंदुओं की आबादी गिरती है वहां-वहां सामाजिक समरता टूटती जा रही है। कुछ मुस्लिम भाई थ्रेट भी कर रहे हैं ऐसे मुसलमान भाईयों से मैं अपील करता हूं कि मंदिर बनाएं। क्योंकि आज मैं अपना धर्म परिवर्तन कर लूं। मेरे भाई का वंशज और मेरा वंशज हम सभी के पूर्वज एक ही हैं। बाबर का कोई वंशज नहीं है। प्रभु राम ही सबके आराध्य हैं। सब मिलकर देश को एकजुट करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Minister Giriraj singh press conference in kanpur
डेमो पिक

अगर ऐसा नहीं करेंगे तो मेरे अंदर इन लोगों के प्रति घृणा होगी। मंदिर टूट गए। लोग भाग गए और धर्म परिवर्तन हुआ। ये हमारे भारत और सनातन धर्म का विशाल हृदय है कि हम सबको लेकर चलते हैं। मंदिर कहीं भी राम का बन जाए किसी को क्या फर्क पड़ता है। हज करने वेटिकन सिटी क्यों नहीं जाया जा सकता। जब वो वेटिकन सिटी नहीं जा सकते, अयोध्या नहीं जा सकते तो मैं भी अयोध्या के सिवा कहीं जा नहीं सकता। 

विज्ञापन
Minister Giriraj singh press conference in kanpur
डेमो पिक
उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नए विजन हब एंड स्पोक मॉडल से गांव के किसानों और उद्यमियों को जोड़ा जाएगा। जिससे देश के आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि उनके विभाग को बजट के रूप में 6000 करोड़ रुपए मिल चुके हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed