फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस की वर्दी में बैंक पहुंची महिला बोली हैंड्सअप, जहां खड़ी हो वहीं रुक जाओ, वरना गोली मार दूंगी

Tue, 18 Jun 2019 08:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 18 Jun 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
woman in police uniform with gun reached in bank
पुलिस की वर्दी में बैंक में घुसी हथियारबंद महिला (कानपुर एसपी साउथ रवीना त्यागी) - फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर के 2:43 बजे हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की निराला नगर शाखा के सभी कर्मचारी लंच करके अपनी-अपनी टेबल पर पहुंच रहे हैं। ग्राहक उनके इंतजार में कुर्सी पर बैठे हैं। तभी पुलिस की वर्दी में एक महिला गन (एमई-थ्री) लेकर बैंक में घुसती है। प्रबंधक के खुले कमरे में तीन-चार महिला कर्मी खड़ी हैं। महिला ने उन पर अपनी गन तान दी और कहा आपको बदमाशों ने घेर लिया है।


 
woman in police uniform with gun reached in bank
बैंक मैंनेजर से बात करतीं एसपी साउथ रवीना त्यागी - फोटो : अमर उजाला
तभी बैंक अफसर रश्मि भाटिया उनकी तरफ बढ़ती हैं तो बंदूकधारी महिला ने कहा हैंड्सअप, जहां खड़ी हो वहीं रुक जाओ, वरना गोली मार दूंगी। इसके बाद सभी कर्मचारी पसीना-पसीना। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा क्या करना है क्या नहीं। सायरन तक नहीं बजाया। ग्राहक भी सकते में रहे। 

 
woman in police uniform with gun reached in bank
एसपी साउथ रवीना त्यागी ने बैंक कर्मियों को दिए निर्देश - फोटो : अमर उजाला
यह कोई वारदात नहीं बल्कि वारदात के दौरान बैंक में मौजूद संसाधनों और कर्मचारियों की सजगता को परखने के लिए की गई मॉकड्रिल थी। एसपी साउथ रवीना त्यागी की मॉकड्रिल में संसाधन और कर्मचारी दोनों ही फेल निकले। क्योंकि किसी कर्मचारी ने सायरन बजाने की जहमत नहीं उठाई। एसपी के बार-बार कहने पर सहायक प्रबंधक रुबीना अहमद ने सायरन का बटन दबाया, तो पता चला कि वह बंद पड़ा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
woman in police uniform with gun reached in bank
पूरी तरीके से ध्वस्त थी बैंक की सुुरक्षा व्यवस्था - फोटो : अमर उजाला
इस पर एसपी ने उन्हें फटकार लगाई। इसके अलावा उनके कहने पर भी न तो कोई डायल-100 पर सूचना दे पाया और न ही किसी के पास थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज का नंबर था। इसके बाद उन्होंने बैंक के कैमरे चेक किए। फायर उपकरण स्टोर में बंद पड़े मिले। इससे पूर्व उन्होंने बाबूपुरवा के चार राड चौराहा, बाकरगंज स्थित शाखा का भी निरीक्षण किया। वहां भी खामियां मिलीं, जिन्हें उन्होंने दूर करने को कहा। कानपुर एसपी साउथ रवीना त्यागी निरीक्षण के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा की दोनों ही शाखाओं में सुरक्षा इंतजाम को लेकर कई खामियां पाई गई हैं।

 
विज्ञापन
woman in police uniform with gun reached in bank
एसपी साउथ ने जांचे सुरक्षा के इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
इस पर प्रबंधक को चेतावनी दी गई है। साथ ही बैंक के सुरक्षा इंतजाम और पुख्ता किए जाने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा की निराला नगर शाखा में सात साल पहले तीन बीटेक छात्रों ने हॉलीवुड फिल्म ओसियन-11 देखने के बाद डकैती को अंजाम दिया था। इसके बावजूद बैंक में लापरवाही बरती जा रही है। सुरक्षा के इंतजाम ही अधूरे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed