कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ से आहत और ससुरालियों के आरोपाें से क्षुब्ध महिला के दो बेटियों के साथ कुएं में कूदने के मामले में पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। घटना के तीन दिन बाद रविवार को उसकी ढाई महीने की बच्ची का शव कुएं में उतराता मिला।
{"_id":"5e11eeba8ebc3e87d87ec386","slug":"woman-hurt-by-molestation-had-jumped-in-the-well-with-two-daughters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से आहत महिला ने दो बेटियों संग लगाई थी कुएं में छलांग, तीन दिन बाद मिला दुधमुंही का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से आहत महिला ने दो बेटियों संग लगाई थी कुएं में छलांग, तीन दिन बाद मिला दुधमुंही का शव
Mon, 06 Jan 2020 09:04 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Jan 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
मां और एक बेटी को गोताखोरों ने निकाल लिया था
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से दुधमुंही की तलाश में जुटे थे गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला अपनी बड़ी बेटी संग गांव छोड़कर चली गई। एक जनवरी की रात गांव निवासी युवक ने शराब के नशे में महिला के घर घुसकर छेड़छाड़ की थी। दूसरे दिन वह अपनी दोनों बेटियों के साथ कुएं में कूद गई थी।
मां से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने महिला व उसकी ढाई साल की बेटी को सकुशल निकाल लिया था। ढाई महीने की बच्ची का शव रविवार को मिला। बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला बड़ी बेटी को लेकर रिश्तेदार के घर चली गई है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के बाद घर के बाहर खड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
क्या है मामला
कानपुर में बिठूर के एक गांव में छेड़छाड़ से आहत और ससुरालीजनों के आरोप से क्षुब्ध होकर महिला ने गुरुवार दोपहर अपनी दो बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी थी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में महिला व उसकी बड़ी बेटी को बाहर निकाला। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी दुधमुंही बच्ची की कुएं में तलाश करवा रही थी।
कानपुर में बिठूर के एक गांव में छेड़छाड़ से आहत और ससुरालीजनों के आरोप से क्षुब्ध होकर महिला ने गुरुवार दोपहर अपनी दो बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी थी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में महिला व उसकी बड़ी बेटी को बाहर निकाला। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी दुधमुंही बच्ची की कुएं में तलाश करवा रही थी।
विज्ञापन
पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बिठूर एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गांव निवासी महिला के पति को कैंसर था। बीमारी से परेशान होकर 29 जून को उन्होंने कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली थी। परिवार में उसकी पत्नी, दो बेटियां (एक ढाई साल व एक ढाई महीने) हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात शराब के नशे में धुत गांव निवासी युवक घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और उसे पीट दिया था।