यूपी के फतेहपुर जिले से दिल दहलाने वाली वारदात सामनेआई है। यहां एक युवक ने सोमवार की रात पिता की हत्या के शक में महिला की नृशंस हत्या कर दी। आरोपी ने पहले महिला को खूब शराब पिलाई फिर बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को क्षतिग्रस्त करके मौत के घाट उतार दिया।
हत्या से पहले दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पति की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया है।
2 of 11
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद
झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव
किशनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला (32) का अर्धनग्न शव मंगलवार सुबह दमहा नाले के पास झाड़ियों में मिला। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि सर्वेश निषाद सोमवार शाम करीब चार बजे शराब लेकर उसके घर आया था। उसने और पत्नी ने सर्वेश के साथ शराब पी।
3 of 11
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
इसके बाद पत्नी सब्जी खरीदने बाजार जाने लगी तो जिद करके उसके साथ सर्वेश भी चला गया। फिर पत्नी घर नहीं आई। बाजार में पता चला कि वह सब्जी लेकर सर्वेश के साथ लौट गई है। वह पत्नी को रातभर तलाशता रहा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
4 of 11
मौके की जांच करती फॉरेंसिक टीम
- फोटो : amar ujala
सुबह पत्नी का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर शराब की खाली शीशी, पानी के पाउच और नमकीन पड़ी मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
5 of 11
शव पड़ा होने की जानकारी पर मौके पर जाती पुलिस की टीम
- फोटो : amar ujala
हत्या के आरोपी ने ही थाने में दी शव पड़ा होने की सूचना
शातिर दिमाग सर्वेश निषाद ने महिला की रात में बेरहमी से हत्या के बाद पुलिस के सामने खुद ही शव मिलने की मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे जानकारी लेकर पहुंचा गया। शव की जानकारी मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस उसे थाने में बैठाकर मौके पर जांच करने पहुंची।