कानपुर में बिल्हौर थाना क्षेत्र में धर्मस्थल के पास हिस्ट्रीशीटर विजय गौतम ने गुरुवार सुबह सुरजाना देवी (75) की निर्मम हत्या के बाद दहशत का माहौल बना डाला। वारदात के बाद खून से सना डंडा लेकर गांव की गलियों में घूमा। ग्राम प्रधान विद्या सागर ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे दबोचा और पुलिस के हवाले किया।
पुलिस उसे मानसिक विक्षिप्त बता रही है, लेकिन आरोपी पुराना हिस्ट्रीशीटर है। सुरजाना देवी अपनी बेटी के बेटे गुलाब सिंह के साथ रहती थीं। उनके घर के बगल में धार्मिक स्थल बना है। गुरुवार सुबह पड़ोस में रहने वाला हिस्ट्रीशीटर विजय गौतम धार्मिक स्थल के पास टॉयलेट करने लगा।
इसका विरोध गुलाब सिंह ने किया। दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद को समाप्त करने के लिए गांव में रहने वाले विनोद गुलाब सिंह को अपने साथ ले गए। गुस्साए विजय गौतम ने घर से डंडा उठाया और धार्मिक स्थल में रखी मूर्तियों को तोड़ दिया।
2 of 5
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद घर की देहरी पर बैठी सुरजना देवी को कमरे में खींच ले गया। डंडे से चेहरे पर ताबड़ तोड़ कई वार कर उनकी हत्या कर दी। कमरे में बंधी बकरी को भी मार डाला। फिर खून से सना डंडा हाथ में लेकर वह गांव की गलियों में घूम कर गालियां बकने लगा।
3 of 5
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी विजय ढुल, एडिशनल डीसीपी लखन सिंह और एसीपी बिल्हौर आलोक कुमार सिंह ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। डीसीपी ने हत्यारोपी को मानसिक रूप से बीमार बताया है, जिसकी पड़ताल कराई जा रही है। पुलिस ने मंदिर से 20 मूर्तियों को कब्जे में लिया है।
4 of 5
kanpur murder case
- फोटो : अमर उजाला
मृतका के भतीजे रोहित की तहरीर पर विजय गौतम के खिलाफ हत्या, पशु क्रुरता अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की गई है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश पांडे के अनुसार, गांव निवासिनी महिला सुरजाना देवी (75) पत्नी स्व. राम सजीवन यादव सुबह करीब 8:30 बजे की घर के बाहर धूप में बैठी हुई थी।
5 of 5
उत्तर प्रदेश पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
तभी मानसिक रूप से विक्षिप्त एक नशेबाज विजय शंकर पुत्र स्व. राजाराम कुरील पास ही के मंदिर में तोड़फोड़ कर रहा था। इसका महिला ने विरोध किया, जिससे गुस्साए युवक ने महिला पर डंडे से कई वार कर दिए। इससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। साथ ही उसकी एक बकरी को भी पीट-पीटकर मार डाला।