फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन सवालों से कानपुर के शिवम ने तय की केबीसी की राह, पचास लाख जीत कर लौटे, घर में हुआ जश्न

Thu, 24 Dec 2020 12:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 24 Dec 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
With three questions, Shivam of Kanpur decided the path of KBC, winning 50 lakh
केबीसी में कानपुर के शिवम - फोटो : amar ujala
कानपुर के शिवम राजपूत कौन बनेगा करोड़पति में हॉट सीट पर बैठकर लखपति बनकर लौटे हैं। मंगलवार से शिवम ने खेलना शुरु किया। बुधवार रात को दूसरे एपीसोड में बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन के सामने पांच सवालों का जवाब दिया और फिर वह गेम से बाहर हो गए। इससे पहले उन्होंने पचास लाख इनाम की राशि अपने नाम कर ली।


With three questions, Shivam of Kanpur decided the path of KBC, winning 50 lakh
परिवार के साथ शिवम - फोटो : amar ujala
इस एपिसोड का प्रसारण 22 और 23 दिसंबर को किया गया। नौबस्ता के धरीपुरवा इलाके के रहने वाले शिवम (26) यूपीपीसीएल में हैं और चित्रकूट में तैनात हैं। 2010 से इस कार्यक्रम में जाने का प्रयास कर रहे शिवम को आखिरकार 2020 में यह मौका मिल गया।

 
With three questions, Shivam of Kanpur decided the path of KBC, winning 50 lakh
शिवम को चूमते माता पिता - फोटो : amar ujala
कई राउंड पार करने के बाद शिवम जब हॉट सीट पर बैठे तो वह पल उनके जीवन के यादगार पलों में जुड़ गया। शिवम कहते हैं कि टीवी पर सवालों के जवाब देने और महामंच पर बैठकर सवाल के जवाब देने में जमीन आसमान का अंतर है। हॉट सीट पर अमिताभ बच्चन के सामने बैठकर सवालों के जवाब देना अच्छे खासे लोगों को नर्वस कर देता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
With three questions, Shivam of Kanpur decided the path of KBC, winning 50 lakh
परिवार के साथ जश्न मनाते शिवम - फोटो : amar ujala
मैं भी कई बार नर्वस हुआ, लेकिन अमिताभ जी ने हौसला बढ़ाया। उन्होंने 22 और 23 दिसंबर को प्रसारित होने वाले एपिसोड को देखने की अपील की थी। साधारण परिवार के शिवम को बचपन से ही सामान्य ज्ञान में काफी रुचि थी। शिवम के पिता दयाराम राजपूत प्राइवेट जॉब करते हैं और मां मंजू गृहिणी हैं।  

 
विज्ञापन
With three questions, Shivam of Kanpur decided the path of KBC, winning 50 lakh
आसान नहीं केबीसी की राह - फोटो : amar ujala
आसान नहीं है राह केबीसी की
केबीसी में पहुंचने की राह इतनी आसान नहीं है। शिवम कहते हैं कि फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड के लिए चयन होने से पहले तीन बार ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी पड़ती है। पहले फोन पर रजिस्ट्रेशन कराना पड़ता है उसके बाद दो बार आईवीआरएस कॉल आती है, जिसमें तीन तीन सवाल पूछे जाते हैं। एक भी सवाल गलत होने पर आप रिजेक्ट माने जाते हैं। इसे पास करने के बाद तीन बार ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी पड़ती है, जिसमें 20 सवालों के जवाब देने होते हैं, हर सवाल के लिए 20 सेकंड का समय होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed