कानपुर के चकेरी के श्यामनगर में कार खड़ी करने के विवाद में दबंग बिल्डर व भाजपा नेता के हमले में घायल युवक की बुधवार तड़के मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर वह मान गए। पुलिस ने जानलेवा हमले में दर्ज रिपोर्ट हत्या में तरमीम कर ली है। हमले के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
2 of 12
Kanpur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
केडीए कालोनी रामपुरम निवासी गिरिजा देवी ने पड़ोसी बिल्डर कमलेश पासवान व उसके बेटे आकाश पासवान, विकास पासवान, रामलाल वर्मा, रामलाल के बेटे भाजपा के श्यामनगर मंडल उपाध्यक्ष चंदन सिंह रजावत व 4-5 अन्य के खिलाफ उनपर व बच्चों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था।
3 of 12
Kanpur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
उनका कहना था कि घर के गेट पर ही गाड़ी खड़ी करने पर उनके बेटे सोनू पासवान (32) ने मना किया था तो कमलेश व अन्य ने पहले बेटों पर चापड़, लाठी-डंडों से हमला किया। फिर बचाने के लिए पहुंचने पर उन्हें और बेटी नेहा को भी पीटा।
4 of 12
Kanpur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद से स्वरूपनगर स्थित एक निजी अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर था। एसीपी चकेरी दिलीप कुमार ने बताया कि कमलेश और आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश में दबिश जारी है। साथ ही जानलेवा हमले की धारा को हत्या में तरमीम किया जा रहा है।
5 of 12
Kanpur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
नाली के विवाद में तीन दिन पहले हुई थी मारपीटपरिजनों ने बताया कि दबंग पड़ोसी किसी न किसी बात पर विवाद करता रहता था। शुक्रवार को भी नाली को लेकर विवाद हुआ था।