{"_id":"5e68d7218ebc3eeb314f48ea","slug":"weather-report-today-rain-in-these-cities-of-up-weather-department-prediction-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, यूपी के कई शहरों में बारिश के आसार, विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, यूपी के कई शहरों में बारिश के आसार, विभाग ने दी ये जानकारी
Thu, 12 Mar 2020 05:05 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 12 Mar 2020 05:05 AM IST
विज्ञापन
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में पिछले दो दिनों में मौसम में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। होली के पर्व से एक दिन पहले अधिकतम तापमान 25.6 था जो होली के दिन अचानक बदले मौसम की वजह से पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 20.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
यूपी के कई शहरों में बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह न्यूनतम तापमान 13.4 की जगह 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। होली के तुरंत बाद बुधवार को फिर से मौसम तेजी बदला और अधिकतम पारा 6 डिग्री उछलकर 26.6 पर पहुंच गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री बढ़ोत्तरी के साथ तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
यूपी के कई शहरों में बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार 12 से 14 मार्च के बीच फिर से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर पिछले कुछ दिनों से मध्य क्षेत्र में बना हुआ है जिसकी वजह से बादल और बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कई शहरों में बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला
यह अभी जारी रहेगा। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान ने बताया कि इस समय जो भी बारिश और बूंदाबांदी हो रही है, इसे समर सीजन मानसून की बारिश कहा जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से हवा की दिशा में भी रोजाना परिवर्तन हो रहे है।
विज्ञापन
यूपी के कई शहरों में बारिश के आसार
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को उत्तर पश्चिमी, मंगलवार को दक्षिण पश्चिमी और बुधवार को दक्षिण पूर्वी हवा चली इस वजह से भी तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 14 मार्च के बाद मौसम खुलने की संभावना है। बताया कि मंगलवार की देर रात दो मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
इस तरह 12 महीने होती है बारिश
- जनवरी-फरवरी विंटर सीजन बारिश
- मार्च से मई समर सीजन बारिश
- जून से सितंबर दक्षिण पश्चिमी मानसूनी बारिश
- अक्टूबर से दिसंबर पोस्ट मानसूनी बारिश
इस तरह 12 महीने होती है बारिश
- जनवरी-फरवरी विंटर सीजन बारिश
- मार्च से मई समर सीजन बारिश
- जून से सितंबर दक्षिण पश्चिमी मानसूनी बारिश
- अक्टूबर से दिसंबर पोस्ट मानसूनी बारिश