{"_id":"5ef4bf848ebc3e43230f8a7b","slug":"weather-report-of-up-two-killed-due-to-lightning-with-rain-with-strong-winds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: यूपी में मानसून ने दी दस्तक, तेज हवाओं के बीच बारिश संग बिजली गिरने से दो की मौत, नौ झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: यूपी में मानसून ने दी दस्तक, तेज हवाओं के बीच बारिश संग बिजली गिरने से दो की मौत, नौ झुलसे
Thu, 25 Jun 2020 09:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के जिलों उन्नाव, इटावा, औरैया, बांदा, चित्रकूट, कन्नौज, फर्रूखाबाद, महोबा, हमीरपुर, उरई, जालौन में बृहस्पतिवार को मौसम ने दस्तक दे दी है। बारिश संग बिजली गिरने से यहां दो लोगों समेत 45 बकरियों की जहां मौत हो गई।
उन्नाव में दिन में छाया अंधेरा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं नौ लोग झुलस गए। उड़ीसा में चक्रवाती सिस्टम विकसित होने से अगले 48 घंटों में बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है।कानपुर शहर में बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक 12.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
कानपुर में छाए काले बादल
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार, मानसूनी बारिश की शुरुआत तीन दिन पहले हो चुकी है। अगले 2 दिनों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही 48 घंटे में 25 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बारिश से अधिकतम पारा दो डिग्री गिर गया। कानपुर देहात में भी झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
झमाझम के हुई बारिश
- फोटो : अमर उजाला
यहां बिजली गिरने से खेत में बकरी चरा रही एक महिला समेत नौ बच्चे झुलस गए। वहीं अलग-अलग स्थानों पर 45 बकरियों की भी मौत हो गई। उन्नाव में डेढ़ घंटे तक झमाझम बारिश हुई। यहां बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। फतेहपुर में भी सुबह झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन
बारिश से सुहाना हुआ मौसम
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान बिजली गिरने से किसान की मौत हो गई। हरदोई, औरैया, फर्रुखाबाद और कन्नौज में भी बारिश से लोगों को जहां राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर जलभराव होने से परेशानी का भी सामना करना पड़ा। हमीरपुर में सुबह फुहारें गिरी। यहां दिनभर बादल छाए रहे, मगर बारिश नहीं हुई।