उत्तर प्रदेश के कानपुर समेत आसपास के शहरों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते गर्म हवा के थपेड़े फिर से शुरू हो गए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। पारा 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
2 of 5
कानपुर: बढ़ी गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह रात में भी तापमान बढ़ना शुरू हुआ है। पारा दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 16.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी सप्ताह में मध्य उत्तर प्रदेश के ब्लाक व जिला स्तर पर आसमान साफ रहेगा लेकिन हवाओं की गति तेज रहने के आसार हैं।
3 of 5
कानपुर: बढ़ी गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन पांडे के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है। दिन का पारा 40 डिग्री से ऊपर तक जा सकता है।
4 of 5
कानपुर: बढ़ी गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पांच वर्ष पहले पांच अप्रैल को 40 से ऊपर था तापमान
2016 में पांच अप्रैल को तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार इस बार अप्रैल में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर तक जाने की संभावना है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी तेजी से हो सकती है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
5 of 5
कानपुर: बढ़ी गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इस मौसम में खान-पान के साथ अन्य चीजों का भी ध्यान रखें। शाम के समय ठंडी चीजों के सेवन से बचें। कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।