{"_id":"60c1b032c052d1515236163c","slug":"weather-forecast-update-today-in-up-latest-news-weather-news-kanpur-weather","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather Update: सुहाना हुआ मौसम, जानिए यूपी के कई शहरों का हाल, एक हफ्ते पहले दस्तक दे सकता है मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: सुहाना हुआ मौसम, जानिए यूपी के कई शहरों का हाल, एक हफ्ते पहले दस्तक दे सकता है मानसून
Thu, 10 Jun 2021 12:22 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:22 PM IST
विज्ञापन
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में गुरुवार को सुबह से ही मौसम सुहाना हो गया। कई जगहों पर हुई बारिश से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून उत्तर प्रदेश में लगभग एक हफ्ते पहले ही दस्तक दे सकता है। गुरुवार से ही प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो गईं और अगले तीन-चार दिन में कानपुर मण्डल सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की आमद हो सकती है। इसके साथ ही राजधानी में भी मॉनसून दस्तक दे सकता है। अगले तीन-चार दिन में राजधानी के साथ-साथ पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बौछारें पड़ने व तेज हवा चलने की संभावना है। मौसम विज्ञानी डॉक्टर एसएन सुनील पाण्डेय ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक-दो दिन में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा जिसके चलते मानसून सक्रिय होगा और अगले दो-तीन दिन में इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है।
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इस बार लगभग 1 हफ्ते पहले मॉनसून आने की आहट है। सामान्य स्थिति में यूपी में 18 से 20 जून के आसपास मानसून की आमद होती है लेकिन इस बार यह एक हफ्ते पहले ही दस्तक दे सकता है। मानसून की चाल सामान्य रही तो कानपुर में भी तिथि से पहले ही मानसून आ जाएगा।
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक-दो दिन में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है। जिसके चलते मानसून अब तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादल छाए हुए हैं। बांदा जिले में बादल छाए हुए हैं। 16.9 किमी प्रति घण्टा की गति से तेज हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में हल्की बदली है। वहीं औरैया जिले में सुबह से बादल छाए हुए हैं। कुछ जगह बूंदाबांदी हुई है। चित्रकूट जिले में घने बादल छाए हुए हैं। सुबह से बूंदाबांदी हो रही है।