यूपी में कानपुर समेत आसपास के शहरों में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार एक जुलाई से हल्की और फिर तीन जुलाई से भारी बारिश की संभावना है।
2 of 5
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान तेज हवा भी चल सकती हैं और कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है। मंगलवार को बादलों के साथ धूप होने की वजह से अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
3 of 5
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही न्यूनतम पारा 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सात किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की वजह से हवा में नमी भी नीचे आई है।
4 of 5
यूपी में मौसम का हाल
- फोटो : अमर उजाला
उमस भी कम हुई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह मध्य उत्तर प्रदेश के जिला स्तर पर आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे।
5 of 5
यूपी का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
5 जुलाई तक मध्य तेज हवाओं एवं गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है।