{"_id":"604c36d42c40fb1fc33e0337","slug":"weather-forecast-up-weather-news-in-kanpur-meteorological-department","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Weather Update: आंधी-बारिश से पारा 10 डिग्री लुढ़का, यूपी के कई शहरों में आज बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: आंधी-बारिश से पारा 10 डिग्री लुढ़का, यूपी के कई शहरों में आज बारिश की संभावना
Sat, 13 Mar 2021 09:28 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Mar 2021 09:28 AM IST
विज्ञापन
कानपुर: मौसम ने ली करवट
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से शुक्रवार को आंधी के साथ बारिश हुई। कानपुर में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। दिन का पारा 10 डिग्री लुढ़कर 20.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
कानपुर: मौसम ने ली करवट
- फोटो : अमर उजाला
दो बजे से पहले तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस था, शाम चार बजे के आसपास लोगों को फिर से ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।
कानपुर: मौसम ने ली करवट
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी, अरब सागर व मध्य क्षेत्र से उठी हवाओं के टकराने से बुंदेलखंड क्षेत्र में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। कानपुर पहुंचते ही हवा की रफ्तार में थोड़ी कमी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर: मौसम ने ली करवट
- फोटो : अमर उजाला
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय ने बताया कि बारिश 4 मिमी रिकॉर्ड की गई। शनिवार को यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में बारिश व तेज हवा चलने की संभावना है। रविवार को फिर से गर्मी और धूप का मौसम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
कानपुर: मौसम ने ली करवट
- फोटो : अमर उजाला
इस मौसम में खान-पान के साथ अन्य चीजों का भी ध्यान रखें। शाम के समय ठंडी चीजों के सेवन से बचें। इस मौसम में सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ जाती है। कोई भी परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।