{"_id":"600f9439e0f51c3c2b20ebb0","slug":"weather-forecast-up-weather-in-kanpur-meteorological-department-issued-warning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा 25 जनवरी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, सर्दी का सितम झेलने को रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा 25 जनवरी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी, सर्दी का सितम झेलने को रहें तैयार
Tue, 26 Jan 2021 09:35 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 26 Jan 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1970 के बाद 25 जनवरी को पहली बार अधिकतम तापमान सबसे कम 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 50 सालों में 25 जनवरी को अधिकतम तापमान कभी इतना नीचे नहीं आया। रविवार के मुकाबले सोमवार का तापमान 3.6 डिग्री नीचे लुढ़का।
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
वहीं बादल होने की वजह से न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 11 पर पहुंच गया। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्थापित मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडे के अनुसार विभाग के पास जो आंकड़ा उपलब्ध है, उसके मुताबिक 25 जनवरी 1970 को अधिकतम तापमान 22 डिग्री से ऊपर था।
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद तापमान इसके नीचे आया है लेकिन 15.2 के ऊपर ही रहा है। उन्होंने बताया कि शीतलहर और कोहरे का असर अभी दो दिनों तक इसी तरह रहेगा। इस सीजन में भी यह सबसे अधिक ठंड वाला दिन रहा। अधिकतम तापमान सामान्य तापमान से 6.4 डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार हवा की रफ्तार भी दो किमी प्रति घंटा बढ़कर 4.5 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर में ठंड का कहर
- फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।

- दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।