फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ठंड का कहर: कानपुर में तीन रोगियों की हार्ट अटैक से मौत, 50 इमरजेंसी में भर्ती

Sun, 17 Jan 2021 07:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 17 Jan 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Weather forecast in up, weather in kanpur, Three died due to heart attack
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
मौसम में गलन बढ़ने के साथ हृदय रोगियों को दिक्कत बढ़ रही है। 24 घंटे के अंदर तीन रोगियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। कार्डियोलॉजी में 50 रोगियों को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।
Weather forecast in up, weather in kanpur, Three died due to heart attack
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
रविवार को कार्डियोलॉजी में डेढ़ सौ रोगी सीने में दर्द और सांस फूलने की शिकायत लेकर आए। हैलट इमरजेंसी में ब्रेन अटैक के पांच रोगी गंभीर हालत में भर्ती किए गए। डॉक्टरों का कहना है कि ठंड की वजह से हृदय की आर्टरी (धमनी) और नसों में सिकुड़न आ जाती है।

Weather forecast in up, weather in kanpur, Three died due to heart attack
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
साथ ही ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। इससे नसों में खून का थक्का जम जाता है जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक का खतरा रहता है। कार्डियोलॉजी के निदेशक डॉ. विनय कृष्णा का कहना है कि हृदय रोगी ठंड से बचाव करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather forecast in up, weather in kanpur, Three died due to heart attack
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
बाहर खुले में न निकलें। ब्लड प्रेशर की जांच करवाते रहें। अगर ब्लड प्रेशर बढ़ा है तो दवा की डोज दुरुस्त करा लें। वहीं, दमा और अस्थमा के रोगियों की भी तबीयत ठंड से बिगड़ रही है।

विज्ञापन
Weather forecast in up, weather in kanpur, Three died due to heart attack
कानपुर में ठंड का कहर - फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
- पुराने रोगी, कोरोना से ठीक हुए लोग ठंड में बाहर न निकलें।
- नसों के रोगी गर्म कपड़ा लपेटकर शरीर को गर्म रखें।
- हाई ब्लड प्रेशर के रोगी जांच कराकर दवा की डोज दुरुस्त करा लें।
- ब्लड प्रेशर न बढ़ने दें, इससे ब्रेन और हार्टअटैक पड़ सकता है।
- दमा और अस्थमा के रोगी ठंड से बचें, दवा की डोज दुरुस्त कराएं।
- गर्म कमरे से अचानक बाहर ठंड में न निकलें।
- बाहर जाना हो तो पहले सामान्य तापमान में रुकें।
- छोटे बच्चों को गर्म कपड़े से ढंके रहें, माताएं शिशुओं को कंगारू केयर दें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed