फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुरवा आई, बदली छाई, यूपी के कई शहरों के लिए मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई

Wed, 13 Feb 2019 10:04 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Feb 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
weather department warns of rain in these cities of up, winter season news
डेमो पिक
यूपी के कानपुर समेत आसपास के बांदा, कन्नौज, इटावा, उन्नाव, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, औरैया आदि शहरों में आधी रात के बाद पुरवा के आ जाने से आसमान में बदली छा गई। इसके साथ ही रात और दिन दोनों का तापमान बढ़ गया लेकिन माहौल में गलन बनी रही।
weather department warns of rain in these cities of up, winter season news
डेमो पिक
दिन में चटक धूप निकलने की वजह से वातावरण में ठंडक न के बराबर हो गई। सूर्यास्त के बाद जैसे ही हवा थोड़ी तेज हुई माहौल में ठंडक बढ़ने लगी।
weather department warns of rain in these cities of up, winter season news
डेमो पिक
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग ने बारिश का अनुमान जाहिर किया है। इसके साथ ही सुबह और शाम कोहरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather department warns of rain in these cities of up, winter season news
डेमो पिक
मंगलवार को हवाओं ने रुख बदल लिया। उत्तरी-पश्चिमी से हवा पूर्वी हो गई। हवा के बदलते ही आसमान में बदली की चादर घनी हो गई। रात का न्यूनतम तापमान (6.6) सोमवार की तुलना में मंगलवार को ढाई डिग्री सेल्सियस बढ़ गया।
विज्ञापन
weather department warns of rain in these cities of up, winter season news
डेमो पिक
इसी के साथ दिन के अधिकतम तापमान (22) में भी बढ़ोतरी हुई है। दिन का तापमान करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विभाग के सीनियर रिसर्च फैलो डॉ. विजय दुबे ने बताया कि पुरवा हवा ने तेजी पकड़ी तो बादल और घने होंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed