{"_id":"5d19fb338ebc3e3cac285435","slug":"weather-department-prediction-of-monsoon-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: जुलाई माह में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जुलाई माह में मानसून को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
Tue, 02 Jul 2019 11:18 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:18 AM IST
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
जुलाई महीने में आमतौर पर सबसे ज्यादा मानसूनी बारिश होती है। देश के बाकी हिस्सों की तरह कानपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में भी यही हाल है। चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले सात वर्षों से जुलाई में निर्धारित बारिश भी नहीं हो रही है।
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
बारिश के सामान्य आंकड़े से इस महीने की होने वाली बरसात काफी कम रही है। इस बार भी चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने बारिश कम रहने की आशंका जाहिर की है।
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में महानगर में सामान्य बारिश 365 मिमी निर्धारित की गई है। वर्ष 2012 में इस महीने 406.0 मिमी बारिश हुई थी। उसके बाद बरसात सामान्य आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई। बताया गया है कि इस बार भी निर्धारित आंकड़े का 91 प्रतिशत बरसात ही होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग और स्काईमेट वेदर के विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर में बने साइक्लोन की वजह से मानसून में हुई देरी के कारण मानसूनी बारिश पर असर पड़ रहा है।
जून में मात्र 37 मिमी हुई बारिश
इस बार जून महीने में भी मानसूनी बारिश का रिकॉर्ड फ्लाप रहा। सामान्य बारिश 84.1 मिमी की जगह मात्र 37 मिमी बारिश हुई।
जून में मात्र 37 मिमी हुई बारिश
इस बार जून महीने में भी मानसूनी बारिश का रिकॉर्ड फ्लाप रहा। सामान्य बारिश 84.1 मिमी की जगह मात्र 37 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
जुलाई में पिछले 12 वर्षों में हुई बारिश (सामान्य बारिश 365 मिमी)
2018 में ...323.1 मिमी
2017 में..323.3 मिमी
2016 में..309.3 मिमी
2015 में..79.9 मिमी
2014 में..213.9 मिमी
2013 में..326.0 मिमी
2012 में..406.0 मिमी
2018 में ...323.1 मिमी
2017 में..323.3 मिमी
2016 में..309.3 मिमी
2015 में..79.9 मिमी
2014 में..213.9 मिमी
2013 में..326.0 मिमी
2012 में..406.0 मिमी