फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैनी को लेकर हाई अलर्ट, यूपी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता तूफान, रहें सावधान

Fri, 03 May 2019 02:20 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 03 May 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
weather department alert of cyclone fani in up
फैनी चक्रवात (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

तूफान फैनी ओडिशा में पुरी तट से टकराया है। तूफान की तीव्रता (मौसम विभाग के अनुसार) को देखते हुए ओडिशा के साथ ही कई अन्य प्रदेशों में अलर्ट जारी किया गया था। इसी को देखते हुए गुरुवार को कानपुर के एसएसपी ने शहर में अलर्ट जारी किया। तूफान आने पर जान-माल का खतरा न हो इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। साथ ही लोगों से अपील भी की गई है कि वो सुरक्षित स्थान पर ही रहें। 

weather department alert of cyclone fani in up
फैनी तूफान (सांकेतिक)

आपको बता दें कि फैनी तूफान तेजी से ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। ये न सिर्फ ओडिशा के लिए बल्कि यूपी के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है। यूपी के कन्नौज सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ पूर्वी हवाएं 30 से 40 किलाेमीटर चलने की अत्यधिक संभावना बताई गई है।

weather department alert of cyclone fani in up
आंधी-तूफान
किसानाें और भंडार गृहों को मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है नमी व तेज हवा से फसल को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कटी फसल, खुले में रखे अनाज और खेतों में तैयार खड़ी फसल को काटकर सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather department alert of cyclone fani in up
आंधी-तूफान
मौसम विभाग के अनुसार राहत देने वाली बात यह है कि अगले 36 घंटे के बाद मौसम में तब्दीली हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से उठे फैनी नामक चक्रवात का असर उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में पड़ने वाला है।
विज्ञापन
weather department alert of cyclone fani in up
फैनी तूफान (सांकेतिक)
इस तूफान की अधिकतम गति 175-185 किमी प्रति घंटा से 205 किमी प्रति घंटा तक रहने की संभावना है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed