फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर आपके वोटर कार्ड में है कोई गलती तो करें ये काम, यहां जमा कर सकते हैं आवेदन

Sun, 17 Jun 2018 08:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 17 Jun 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
Voter list revision campaign is going on
डेमाे पिक
एक जून से लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। अभियान में 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा वोटर बनने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वोटर आईडी की गलती भी सुधरवाई जा सकती है। ध्यान रहे कि विधानसभा या नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची लोकसभा चुनाव से अलग होती है। इससे जरूरी नहीं कि एक लिस्ट में आपका नाम है तो दूसरी में भी होगा।



 

ऑनलाइन आवेदन से भी बन सकते वोटर

Voter list revision campaign is going on
डेमाे पिक
ऑनलाइन वोटर बनने के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट (एनवीएसपी.इन) पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। साइट पर दिए न्यू रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को क्लिक कर निर्देशों का पालन करें। न्यू वोटर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करने के बाद एक पेज खुलेगा। यह फॉर्म 6 होगा। इसमें सारी सूचनाएं दर्ज करनी होंगी। गलत जानकारी भरने पर चुनाव आयोग कार्रवाई कर सकता है। व्हाइट बैकग्राउंड वाली कलर फोटो भी अपलोड करनी होगी।
 

 

ऐसे भरें फॉर्म 6

Voter list revision campaign is going on
डेमाे पिक
ऑनलाइन वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए निर्वाचन आयोग की साइट पर फॉर्म 6 भरना होगा। इस फॉर्म में अपना नाम, उम्र, जन्म तिथि, जन्म का स्थान, स्थायी पता, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सरीखी जानकारियों को भरना होगा। सहायक दस्तावेजों को स्कैन कर सबमिट करना होगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधार सकते हैं गलती

Voter list revision campaign is going on
डेमाे पिक
आप अपने नाम को भी वोटर लिस्ट में ऑनलाइन देख सकते हैं। पहचान पत्र के नंबर से भी आप सर्च कर सकते हैं। जानकारी सबमिट करते समय वोटर आईडी कार्ड में कोई गलती चली गई हो तो आप उसे 15 दिन में सुधार सकते हैं। फार्म में गलती को सुधारने का भी एक ऑप्शन होता है। गलती को ऑनलाइन सही किया जा सकता है।  इसका भी लिंक निर्वाचन आयोग की साइट पर दिया गया है। आप अपने वोटर आईडी कार्ड का स्टेटस भी ऑनलाइन जांच सकते हैं।

 
विज्ञापन

घर आकर अधिकारी करेंगे जांच

Voter list revision campaign is going on
डेमाे पिक
जिस तरह पासपोर्ट के लिए सत्यापन होता है, ठीक वैसे ही सारी जानकारियां ऑनलाइन भरने के बाद बूथ लेवल अधिकारी आपके घर आकर जांच करेगा। वह उन दस्तावेजों को चेक करेगा, जिन्हें आपने अपलोड किया है। महीने भर के अंदर भारतीय पोस्ट के माध्यम से वोटर आईडी कार्ड घर पर पहुंचा दिया जाएगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed