फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: लखनऊ- उन्नाव से भी आए थे कानपुर को दहलाने वाले उपद्रवी, मिलेट्री इंटेलीजेंस ने दी थी जानकारी

Thu, 26 Dec 2019 09:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 26 Dec 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
Violence in Kanpur: riotous came from Unnao and Lucknow
उपद्रवियों ने फूंकी दी थी पुलिस चौकी, गाड़ियों में लगाई थी आग - फोटो : अमर उजाला
कानपुर शहर में हुई हिंसा में लखनऊ और उन्नाव के युवकों के शामिल होने की जानकारी दोनों जिलों की पुलिस ने यहां के अधिकारियों को दी है। उपद्रवियों की तस्वीरें और वीडियो जारी होने के बाद इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस की टीमें जल्द ही उन्नाव और लखनऊ जाकर उपद्रवियों की धरपकड़ शुरू करेंगी।


 
Violence in Kanpur: riotous came from Unnao and Lucknow
कानपुर में हिंसा की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
बाबूपुरवा और यतीमखाना में हुई हिंसा के पीछे पीएफआई व एआईएमआईएम से जुड़े लोगों का हाथ होने की पुष्टि अफसर कर ही चुके हैं। साथ ही यह बात भी सामने आई है कि उपद्रव करने पश्चिम बंगाल, कश्मीर, असम व यूपी के अलग-अलग जिलों से भी युवक आए थे।

 
Violence in Kanpur: riotous came from Unnao and Lucknow
हिंसा से दहल उठा था कानपुर - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, शहर पुलिस ने अब तक 80 उपद्रवियों की तस्वीरें व हिंसा के वीडियो अन्य जिलों व प्रदेशों की पुलिस से साझा किए थे। एडीजी प्रेम प्रकाश ने बताया कि पता चला है कि लखनऊ हिंसा में शामिल कुछ लोग कानपुर आए थे और उपद्रवियों में वे भी थे। उन्नाव के कुछ युवक भी उपद्रव में शामिल रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Violence in Kanpur: riotous came from Unnao and Lucknow
पुलिस पर पेट्रोल बम से हुआ था हमला - फोटो : अमर उजाला
किसके घर आए, कौन हैं परिचित
एसपी पूर्वी ने बताया कि जो उपद्रवी बाहर से आए थे, उनके परिचित या रिश्तेदार शहर में ही हैं। उपद्रवी उनके संपर्क में थे और उनके बताए गए ठिकानों पर ही रुके। यह जानकारी जुटाई जा रही है कि उपद्रवियों को शहर में पनाह देने वाले लोग कौन-कौन हैं। सर्विलांस की टीम इस बारे में गहनता से छानबीन कर रही है।

 
विज्ञापन
Violence in Kanpur: riotous came from Unnao and Lucknow
पथराव, फायरिंग और फूंके थे वाहन - फोटो : अमर उजाला
आपको बताते चलें कि नागरिकता कानून के विरोध में शुक्रवार और शनिवार को हुई हिंसा में कानपुर सुलग उठाा था। यतीमखाना के पास उपद्रवियों ने पुलिस चौकी के सामने सिपाही को गोली मारी थी। उग्र भीड़ ने यतीमाखाना चौकी में खड़ी दो कारें व दो बाइकों में भी आग लगा दी थी और पास में खड़ी सौ से अधिक गाड़ियां भी तोड़ दीं थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed