फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीएए पर हिंसा: प्रदर्शनकारियों से विद्रोह करवाने की साजिश, पूछताछ में पीएफआई सदस्यों ने किया खुलासा

Mon, 03 Feb 2020 08:30 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
सूरज शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Feb 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
Violence at CAA: Conspiracy to have protesters revolt
पुलिस की गिरफ्त में हिंसा फैलाने वाले पीएफआई के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में देश भर में चल रहे विरोध-प्रदर्शन के बीच एक और खुलासा हुआ है। एसआईटी के मुताबिक पीएफआई (पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) प्रदर्शनकारियों को मोहरा बनाकर उनसे विद्रोह करवाने की साजिश रच रही है। सीएए के विरोध में शुरू में हुई हिंसक घटनाओं में पीएफआई पर्दे के पीछे व आगे दोनों तरफ थी लेकिन अब सिर्फ पीछे रहकर नापाक मंसूबों को कामयाब करने में जुटी है।


 
Violence at CAA: Conspiracy to have protesters revolt
पीएफआई के पांच सदस्य हुए थे गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
शहर में पकड़े गए पीएफआई के सदस्यों ने इसका खुलासा किया है।चमनगंज स्थित मोहम्मद अली पार्क समेत यूपी के कई शहरों और अलग-अलग प्रदेशों में सीएए के विरोध में प्रदर्शन जारी हैं। लगभग हर जगह प्रदर्शन में खासतौर पर महिलाएं शामिल हैं। पता चला है कि पीएफआई प्रदर्शनकारियों को मोहरा बनाकर देश भर में बवाल और हिंसा भड़काने में लगी है।

 
Violence at CAA: Conspiracy to have protesters revolt
कानपुर में हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसका खुलासा बेगमपुरवा में पकड़े गए पीएफआई के सदस्यों मोहम्मद उमर, सैयद अब्दुल हई हाशमी, फैजान मुमताज, मोहम्मद वासिफ व सरवर आलम से पूछताछ के दौरान हुआ। एसआईटी को उनसे जुड़े कई और लोगों के बारे में जानकारी मिली है। ये भी पीएफआई के सक्रिय सदस्य हैं। पुलिस के अलावा सुरक्षा एजेंसियां भी उनकी तलाश में जुटी हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Violence at CAA: Conspiracy to have protesters revolt
कानपुर में हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसलिए फंड जुटाने में लगे थे आरोपी
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि पीएफआई सीएए के विरोध में खुलकर शामिल नहीं होना चाहती है। वह प्रदर्शन में शामिल कुछ खास लोगों को तलाश रही है ताकि उन्हें अलग-अलग प्रदर्शनों का प्रमुख बना सके। इनको मोटी रकम देने के लिए फंड भी जुटाया जा रहा है।

 
विज्ञापन
Violence at CAA: Conspiracy to have protesters revolt
कानपुर में हिंसा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
संगठन के पदाधिकारियों के संपर्क में थे आरोपी
लखनऊ पुलिस ने हिंसा में शामिल पीएफआई के प्रदेश अध्यक्ष वसीम अहमद, कोषाध्यक्ष नदीम व मंडल अध्यक्ष अशफाक को 24 दिसंबर को गिरफ्तार किया था। एसआईटी सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों की पदाधिकारियों से सीधी बातचीत होती थी। इनके मोबाइल नंबरों की सीडीआर से पुष्टि हुई है। कॉल, मैसेज व व्हाट्सएप पर मैसेज व कॉल से सीएए विरोध व हिंसा को लेकर तमाम सामग्री पुलिस को मिली है। एटीएस भी मामले की जांच शुरू कर दी है। इन सभी के मोबाइल जांच के लिए फोरेंसिक लैब भी भेजे जाएंगे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed