फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey Arrested in Ujjain: विकास दुबे के साथ दो वकील भी पहुंचे, आत्मसमर्पण का था इरादा! चश्मदीद ने बताई अहम बात

Thu, 09 Jul 2020 03:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 09 Jul 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dueby Arrested in Ujjain: security personnel walked behind vikas for 2 hours
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में आठ पुलिसवालों की हत्या करने के मामले में गैंगस्टर विकास दुबे गुरुवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार सुबह मंदिर की सुरक्षा कंपनी ने संदिग्ध जानकर पकड़ा और पुलिस को सूचना दी।
Vikas Dueby Arrested in Ujjain: security personnel walked behind vikas for 2 hours
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे - फोटो : ani
मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि विकास करीब सवा 7 बजे मंदिर परिसर में पहुंचा था। यहां करीब दो घंटे तक घूमता रहा। इस दौरान उसने दर्शन के लिए वीआईपी रसीद कटवाई, फिर जूता स्टैंड पर बैग रखने के लिए पूछने लगा।

Vikas Dueby Arrested in Ujjain: security personnel walked behind vikas for 2 hours
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे - फोटो : ani
बताया जा रहा है कि मंदिर के बाहर एक दुकान वाले ने विकास को पहचान लिया था। इस संबंध में उसने सुरक्षाकर्मियों को भी जानकारी दी। ऐसे में पूरे समय सुरक्षाकर्मी उस पर नजर बनाए हुए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dueby Arrested in Ujjain: security personnel walked behind vikas for 2 hours
गिरफ्तार किया गया विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
जब विकास को पकड़कर पूछताछ की गई तो वह हाथापाई करने लगा। इसमें उसका गमछा भी गिर गया। सूत्रों के अनुसार विकास के अलावा पुलिस ने लखनऊ के दो लोगों को पकड़ा है। कहा जा रहा है कि वे वकील हैं और विकास को यहां सरेंडर करवाने लेकर आए थे।

 
विज्ञापन
Vikas Dueby Arrested in Ujjain: security personnel walked behind vikas for 2 hours
विकास दुबे - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा गार्ड लखन ने बताया कि हमने मीडिया में विकास दुबे का फोटो देखा था। उसे देखकर लगा कि महाकाल के दर्शन करने आया है। हमने उसे जाने से रोका। इसके बाद सुपरवाइजर और पुलिस अधिकारी को जानकारी दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed