फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikas Dubey: विकास ने भाजपा नेता से मांगे थे 20 लाख, ग्वालियर में वकील की ड्रेस में सरेंडर करने की थी पूरी तैयारी...

Sat, 25 Jul 2020 11:15 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 25 Jul 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur News:: Vikas had demanded 20 lakhs from the BJP leader
विकास दुबे: गुड्डन त्रिवेदी से करना चाहता था बात - फोटो : amar ujala
दहतशगर्द विकास दुबे ने फरार होने के बाद शहर के एक भाजपा नेता से मदद मांगी थी। व्हाट्सएप कॉल और मैसेज के जरिए बातचीत करके कहा था कि बीस लाख रुपये का इंतजाम करवा दो। एक सपा विधायक से मिल लो वो पूरा इंतजाम करवा देगा।


 
Vikas Dubey Kanpur News:: Vikas had demanded 20 lakhs from the BJP leader
विकास दुबे: बिकरू में खेला था खूनी खेल - फोटो : अमर उजाला
विकास ग्वालियर में वकील की ड्रेस में सरेंडर करने वाला था। इसके लिए उसने मंत्री, नेता और अफसरों से साठगांठ कर ली थी। विकास दुबे ने फरार होने के दूसरे दिन भाजपा नेता को एक नए नंबर से व्हाट्सए पर मैसेज भेजा था। फिर कॉल की। कॉल पर उसने कहा कि गुड्डन से संपर्क करवा दो किसी भी तरह।

 
Vikas Dubey Kanpur News:: Vikas had demanded 20 lakhs from the BJP leader
विकास दुबे: पुलिसकर्मियों को मारने की रची थी साजिश - फोटो : अमर उजाला
उसने बताया कि पूरी सेटिंग हो गई है। ग्वालियर में वो 11-12 जुलाई को सरेंडर कर देगा। गुड्डन से संपर्क कराने के लिए आठ-दस बार उसने भाजपा नेता से जोर दिया। उसने मैसेज के जरिये 20 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। साथ ही वकील की कई जोड़ी ड्रेस का इंतजाम करवाने की बात कही।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur News:: Vikas had demanded 20 lakhs from the BJP leader
विकास दुबे: पत्नी रिचा ने खाेले कई राज - फोटो : अमर उजाला
विधायक से मिल लो, पूरा मैनेज कर देंगे
विकास ने भाजपा नेता को मैसेज लिखकर भेजा कि आप एक काम कर लो, सपा विधायक से मिल लो। वो सब मैनेज कर देंगे। उसने सपा विधायक का नाम और मोबाइल नंबर भी लिखकर भेजा। नंबर विधायक का ही है। इससे एक बात तो साबित हो गई कि विकास के फरार होने के बाद राजनीतिक मदद उसको मिल रही थी।

 
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur News:: Vikas had demanded 20 lakhs from the BJP leader
विकास दुबे: एसटीएफ ने किया खुलासा - फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ ने कॉल रिकॉर्ड कराई
भाजपा नेता ने इसकी जानकारी आईजी रेंज कानपुर, एसएसपी कानपुर और एसटीएफ के तत्कालीन डीआईजी अनंत देव को दी थी। उनके कहने पर ही भाजपा नेता ने विकास से लंबी बातचीत की। एसटीएफ ने ही ये कॉल रिकॉर्ड कराई। अब भाजपा नेता का कहना है कि कॉल रिकॉर्डिग पुलिस ने वायरल की है। इससे उसको खतरा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed